Breaking

जानें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियां

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियां/ Dr. A.P.J. Abdul Kalam Important Achievement in Hindi 


Dr. A.P.J. Abdul Kalam Important Achievement in Hindi

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जिनका पूरा नाम अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम था.जिन्हें  'मिसाइल मैन' के नाम से भी जाना जाता है. जो सभी भारतीयों के दिलों में अमर रहने वाले राष्ट्पति थे तथा जिनका सम्पूर्ण जीवन देशप्रेम,विज्ञानं को समर्पित था.
डॉ. कलाम जिन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति का पदभार संभाला  तथा जिन्हें 'जनता के राष्ट्पति' के नाम से भी जाना जाता है. 
जिन्होंने एक वैज्ञानिक और इंजिनियर के तौर पर रक्षा अनुसन्धान व् विकास संगठन (DRDO),  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं जैसे बैलेस्टिक मिसाइल ,इसरो लॉन्चिंग व्हीकल प्रोग्राम  पर कार्य किया तथा इन परियोजनाओं में सफल होकर भारत की विश्व में दमदार उपलब्धि दर्ज कराई. डॉ. कलाम ने पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल, आकाश, नाग समेत कई  स्वदेशी मिसाइलें बनाई, जिसके कारण इन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाने लगा.



जी हां दोस्तों आज हम आपसे इन्हीं  महान साइंटिस्ट, महान राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी के जीवन से जुडी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी सांझा कर रहे हैं. यह जानकारी आपकी आने वाली परीक्षाओ में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
तो चलिए जानते हैं महान राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी के जीवन से जुड़ी महान उपलब्धियां

पूरा नाम     -   अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम 
जन्म           - 15 अक्टूबर 1931 
जन्म स्थान -  रामेश्वरम तमिलनाडु 
पिता           -  जैनुलाबदीन
माता           -  अशींमा जैनुलाबदीन
मृत्यु           -   27  जुलाई 2015 
Dr. A.P.J. Abdul Kalam Important Achievement in Hindi


महत्वपूर्ण उपलब्धियां

1. पद्म भूषण : सन 1981 में भारत सरकार द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
2. पद्म विभूषण : सन 1990 में भारत सरकार द्वारा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
3. विशिष्ट शोधार्थी : सन 1994 में इंस्टीट्यूट ऑफ डयरेक्टर्स भारत द्वारा यह सम्मान डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया.
4. भारत रत्न :  सन 1997 में भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से डॉक्टर कलाम जी को सम्मानित किया गया.
5. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार :  1997 में भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया.
6. वीर सावरकर पुरस्कार :  सन 1998 में भारत सरकार द्वारा वीर सावरकर पुरस्कार से इन्हें नवाजा गया.
7. रामानुजन पुरस्कार : सन 2000 में अल्वार्स शोध संस्थान ,चेन्नई द्वारा यह सम्मान डॉ. कलाम जी को दिया गया.
8. डॉक्टर ऑफ साइंस (मानद उपाधि) : सन 2007 में वूल्वरहैंप्टन विश्वविद्यालय,  इंग्लैंड द्वारा यह समान डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया.
9. किंग चार्ल्स II मेडल : सन 2007 में रॉयल सोसाइटी, यूनाइटेड किंगडम द्वारा यह पुरस्कार डॉक्टर कलाम जी को दिया गया.
10. डॉक्टर ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (मानद उपाधि) : सन 2007 में कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय द्वारा यह पुरस्कार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया. 
11. डॉक्टर ऑफ साइंस (मानद उपाधि) :  सन 2008 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से डॉ. कलाम को नवाजा गया. 
12. डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग (मानद उपाधि) :  सन 2008 में नानयांग टेक्नोलॉजिकल विश्वविद्यालय, सिंगापुर द्वारा यह सामान डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया.
13. वॉन कार्मन विंग्स अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड : सन 2009 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अमेरिका द्वारा यह सम्मान कलाम जी को दिया गया.
14. हूवर मेडल : सन 2009 में ए.एस.एम.ई. फाउण्डेशन, अमेरिका द्वारा यह सम्मान इन्हें दिया गया.

15. मानद डॉक्टरेट : सन 2009 में ऑकलैंड विश्वविद्यालय द्वारा यह पुरस्कार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया.
16. डॉक्टर ऑफ इंजीनियरिंग : सन 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू द्वारा यह सम्मान डॉ. कलाम जी को दिया गया.
17. I.E.E.E. मानद सदस्यता : सन 2011 में I.E.E.E. इंस्टिट्यूट द्वारा यह सदस्यता डॉ. कलाम जी को दी गयी.
18. डॉक्टर ऑफ़ लॉज़ (मानद उपाधि) :  सन 2012 में साइमन फ़्रेज़र विश्वविद्यालय द्वारा  डॉ. कलाम जी को इस सम्मान से नवाजा गया.
19. डॉक्टर ऑफ़ साइन्स : सन 2014 एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम द्वारा यह सम्मान डॉ. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को दिया गया.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की लिखी महत्वपूर्ण पुस्तकें.


1. इंडिया 2020 - ए विज़न फॉर दी न्यू मिलेनियम 
2. इग्नाइटेड माइंड 
3. विंग्स ऑफ़ फायर - ऑटोबायोग्राफी 
4. मिशन इंडिया 
5. माय जर्नी
6. इंस्पायरिंग थॉट्स 
7. ए मैनिफेस्टो फॉर चेंज 
8. एडवांटेज इंडिया 
9. रिगनिटेड 
10. यू आर बोर्न टू ब्लॉसम

नोट : अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. हमसे जुड़ने के लिए आप GyaniMaster Page  को Follow करे. आप Free Email Subscribe द्वारा भी हमसे जुड़ सकते है. 


ये भी जानें : 

विश्व विख्यात महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग की प्रेरणादायक जीवनगाथा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन व उनके प्रमुख आंदोलनों की दिलचस्प जानकारी


GyaniMaster

No comments:

Post a Comment