Breaking

जाने प्राचीन संस्कृत भाषा से जुड़ी रोचक व् महत्वपूर्ण जानकारी

प्राचीन संस्कृत भाषा से जुड़ी रोचक व् महत्वपूर्ण जानकारी/ Sanskrit Language Interesting Facts in Hindi


Sanskrit Language Important Facts in Hindi
संस्कृत भाषा का इतिहास सदियों पुराना है ऐसा माना जाता है प्राचीन हड़प्पा सभ्यता के पतन के बाद संस्कृत भाषा का उदय हुआ.
संस्कृत भाषा का उदय प्राचीन ऋग्वैदिक काल में हुआ क्योंकि इसी काल में विश्व के प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद,सामवेद,यजुर्वेद,अर्थवेद लिखे गए तथा इन वेदो में सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद है जो कि संस्कृत भाषा में लिखा गया.
इन वेदों को लिखने वाले प्राचीन ऋषि आर्यन थे इसी कारण इस कॉल को आर्यन काल भी कहा जाता है और संस्कृत भाषा को आर्यों की भाषा कहा जाता है प्राचीन आर्यों को ही संस्कृत भाषा का जन्मदाता माना गया है.

संस्कृत भाषा का इतिहास लगभग 5000 साल से भी ज्यादा पुराना है तथा संस्कृत को ही विश्व की पहली सम्पूर्ण भाषा होने का दर्जा प्राप्त है.

संस्कृत भाषा से जुड़े रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य

1. संस्कृत भाषा का जन्म भारतीय उपमहाद्वीप में हुआ था तथा संस्कृत को ही विश्व की पढ़ी, लिखी, समझी जाने वाली पहली भाषा का दर्जा प्राप्त है.

2. विद्वानों के अनुसार संस्कृत भाषा को इंडो आर्यन परिवार की भाषा माना गया है.

3. संस्कृत का विकास दो चरणों में हुआ है एक वैदिक संस्कृत जिसमें हमारे वेद धर्मशास्त्र, रामायण, महाभारत, उपनिषद आदि लिखे गए हैं और दूसरा पाणिनि रचित संस्कृत जिसमें अनेक अलौकिक ग्रंथ जैसे अभिज्ञान, शाकुंतलम्, पतंजलि आदि लिखे गए हैं.

4. वर्तमान में पढ़ी,लिखी जाने वाली संस्कृत का स्वरूप पाणिनि रचित व्याकरण पर आधारित है.

5. हिंदू धर्म से संबंधित सभी ग्रंथ संस्कृत भाषा में लिखे गए हैं तथा यज्ञ ,अनुष्ठान आदि भी संस्कृत भाषा में ही     किए जाते हैं.

6. विद्वानों के शोध के अनुसार प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संस्कृत भाषा का का प्रभाव विश्व की लगभग 97% भाषाओं पर है.

7. भारत की कई भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत पर ही आधारित है.

8. संस्कृत भाषा में पर्यायवाचीयों की भरमार है संस्कृत भाषा के एक शब्द के 100 से ज्यादा पर्यायवाची हैं जिनमें हाथी, घोड़ा आदि अनेकों शब्द शामिल है.

9. रिसर्च में पाया गया है कि संस्कृत भाषा को पढ़ने से स्मरणशक्ति बढ़ती है.

10. नासा के वैज्ञानिकों ने शोध में पाया कि संस्कृत भाषा का प्रयोग करके कंप्यूटर प्रोग्रामिंग को सरल बनाया जा सकता है तथा इस भाषा के उपयोग से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने की संभावना खत्म हो जाती है.
प्राचीन संस्कृत भाषा से जुड़ी रोचक व् महत्वपूर्ण जानकारी


11. अमेरिका के एक विश्वविद्यालय के अनुसार संस्कृत भाषा मैं बात करने से मानव शरीर की तंत्रिका सक्रिय रहती हैं जिससे डायबिटीज,कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर जैसे रोगों से राहत मिल जाती है.

12. संसार की लगभग 98% से अधिक भाषाओं पर संस्कृत का प्रभाव है अर्थात संस्कृत ही इन भाषाओं की जननी है.

13. संस्कृत भाषा की व्याकरण संपूर्ण, प्रभावशाली तथा त्रुटिरहित है.

14. संस्कृत भाषा में विश्व की सभी भाषाओं की तुलना में सर्वाधिक शब्दकोश है. संस्कृत में लगभग 102 अरब 78 करोड़ 50 लाख शब्द है जो सभी भाषाओं से सर्वाधिक हैं.

15. संस्कृत विश्व की एकमात्र ऐसी भाषा है जिसके शब्दों के क्रम में परिवर्तन होने से इसके अर्थ में कोई बदलाव नहीं आता.

16. संस्कृत को देववाणी, सुरभारती आदि नामों से भी जाना जाता है.

17. नासा के प्रसिद्ध विज्ञानिक रिक ब्रिक्स ने एक बार कहा था कि पूरी दुनिया की भाषाओं में संस्कृत ही एकमात्र स्पष्ट भाषा है.

18. उत्तराखंड में संस्कृत को दूसरी आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है.

19. हमारा राष्ट्रीय आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते भी संस्कृत में ही है इसका अर्थ है सत्य की जीत होगी.

20. नेपाल के लगभग 1700 लोगों की मात्र भाषा संस्कृत है.

21. वर्तमान में जर्मनी के लोगों में संस्कृत सिखने को लेकर क्रेज बढ़ा है जर्मनी में लगभग 14 विश्वविद्यालयों में संस्कृत सिखाई जा रही है.

22. नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, जब वह अंतरिक्ष में गए अंतरिक्ष यात्रियों को मैसेज भेजते थे तो उनके वाक्य उलट हो जाते थे इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई भाषाओं का प्रयोग किया लेकिन सभी भाषाओं में यह समस्या आई. आखिर में उन्होंने संस्कृत में मैसेज भेजा जिसे अंतरिक्ष यात्रिओ ने आसानी से पढ़ लिया क्योंकि संस्कृत के वाक्य उलटे हो जाने पर भी अपना अर्थ नहीं बदलते हैं.
उनकी इस समस्या का समाधान संस्कृत भाषा के द्वारा हुआ.

23. जर्मनी स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया कि वर्तमान में सभी वार्षिक कैलेंडरों में हिंदू कैलेंडर सर्वाधिक प्रभावशाली है क्योंकि इस कैलेंडर में नया साल सौर प्रणाली के भूवैज्ञानिक परिवर्तन के साथ शुरू होता है.

24. अमेरिका सुपर कंप्यूटर की अगली पीढ़ी को संस्कृत प्रोग्रामिंग के जरिए बना रहा है जिससे सुपर कंप्यूटर की गणनाशक्ति में कई गुना वृद्धि होगी.

25. कर्नाटक के गांव माथुर के सभी लोग आज भी संस्कृत में ही वार्तालाप करते हैं.

नोट : अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करें. आपका किया गया एक शेयर Gyani Master Team का हौसला बढ़ाने में अहम योगदान देता है. आप हमसे जुड़ने के लिए Free Email Subscribe करें और हमारे Facebook पेज को Follow करें.

ये भी जाने : 

जानें प्राचीन ऋग्वेद से जुड़े दिलचस्प तथ्य

जाने सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े 100 महत्वपूर्ण तथ्य

जाने हड़प्पा सभ्यता के बारे में रोचक व महत्वपूर्ण जानकारी



No comments:

Post a Comment