Breaking

मच्छरों से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य ! Mosquitoes Facts in Hindi


 मच्छरों से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य - Mosquitoes Facts in Hindi


Mosquitoes Facts in Hindi
Mosquitoes Facts in Hindi
अगर विश्व में पाए जाने वाले ख़तरनाक जीवो के बारे में पूछा जाएं तो बहुत से लोग शेर, मगरमछ, तेंदुआ इत्यादि का नाम ही बतायेगे।  लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे विश्व में पाए जाने वाले ख़तरनाक व् इंसानो पर हमला करने वाले जीवो में मच्छर (Mosquitoes Facts in Hindi) का पहला स्थान है , क्युकी मच्छर ही एकमात्र ऐसा जिव है जो सर्वाधिक इंसानो को अपना शिकार बनाता है, क्युकी मच्छर के काटने से इंसानो में कई तरह की बीमारियाँ हो जाती है जैसे  डेंगू , चिकनगुनिया इत्यादि जो इंसानो के जीवन को संकट में डाल देती है।

जी हां दोस्तों आज का हमारा लेख इसी जीव से जुड़ा है, आज हम आपको मच्छर से जुड़े वे सभी रोचक व् दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे है, जो आपने आज से पहले शायद ही कही पढ़े होंगे, तो देर न करते हुए चलिए जानते है

मच्छरों से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य - Mosquitoes Facts in Hindi

Mosquitoes Facts in Hindi
Mosquitoes Facts in Hindi 

 

  दुनिया में मच्छरों की कुल 3,400 से भी ज्यादा प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है , और अगर विश्व में पाए जाने वाले  मच्छरों की कुल संख्या की बात की जाए तो 8 अरब इंसानों के मुकाबले दुनिया में लगभग 100 ट्रिलियन मच्छर हैं। यह संख्या इतनी अधिक है कि अगर दुनिया के सारे मच्छरों को एक क्रिकेट मैदान में इकट्ठा किया जा सके, तो उनसे 4 किलोमीटर ऊंचा ढेर बन जाएगा ।

2. क्या आप जानते है मच्छर महिलाओं की तुलना में पुरुषों को और बच्चों की तुलना में एडल्ट को ज्यादा काटते हैं

3. मच्छर दुनिया का सबसे खतरनाक जीव है। मच्छर के काटने से हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग बेमौत मारे जाते हैं

4. मच्छर इंसानों की महक को पहचानते हैं। वो आपकी महक से पहचान जाते हैं कि उनका आपसे पहले सामना हुआ है कि नहीं.

5. नर मच्छर, मादा मच्छर की पहचान करने के लिए उनके पंखों की आवाज़ का सहारा लेते हैं

6. क्या आप जानते है एक मच्छर अपने वजन से तीन गुना अधिक खून पी सकता है

7. क्या आप जानते हैं कि नर मच्छर कभी नहीं काटते। जीं हां, आपने सही पढ़ा। लोगों को हमेशा मादा मच्छर ही काटती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मादा मच्छर को अपने अंडों के विकास के लिए प्रोटीन की ज़रूरत होती है और वो उसे इंसानों के खून में मिलता है

8. आपको जानकर हैरानी होगी एक मादा मच्छर एक वक्त में करीब 300 अंडे तक दे सकती है, 

9. अगर बात मच्छर की आयु की की जाएं तो नर मच्छर 10 दिनों तक और मादा मच्छर 6 से 8 हफ्ते तक जिंदा रहती है

10. मच्छर हमारी सांस और पसीने में पाए जाने वाले कार्बन डाइऑक्साइड, लैक्टिक एसिड और ऑक्टेनॉल से आकर्षित होते हैं और वे हमारे शरीर को घेरने वाली गर्मी और उमस का भी एहसास कराते हैं

11. मच्छरों से बचने का सबसे अच्छा समय दोपहर में होता है, जब तापमान सबसे गर्म होता है क्युकी गर्म तापमान मच्छरों के लिए हानिकारक होता है।

12. मच्छरों द्वारा फैलाया जाने वाला प्रमुख रोग मलेरिया है मलेरिया दुनिया भर में हर साल लगभग 250 मिलियन लोगों को संक्रमित करता है और लगभग 10 लाख लोगों को मारता है

13. अगर आपको पसीना कुछ ज्यादा ही आता है, तो आपको मच्छर भी ज्यादा ही काटेंगे। पसीने की महक मच्छरों को आकर्षित करती है।

14. क्या आप जानते है मच्छरों के दांत नहीं होते इसलिए वह अपने मुंह के नुकीली और लंबे डंक से काटते हैं



मच्छरों से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य - Mosquitoes Facts in Hindi (15 to 27)


15. अगर आप बीयर पीते हैं, तो मच्छर आपको अपना शिकार ज़रूर बनाएंगे। रिसर्च में साबित हुआ है कि जो लोग बीयर पीते हैं मच्छर दूसरे के मुकाबले उनकी तरफ कुछ ज्यादा ही आकर्षित होते हैं।

16. मच्छर गर्भवती महिलाएं और 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोग भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को ये ज्यादा काटते हैं।

17. मच्छर को तुलसी पोधे की महक बिलकुल भी पसंद नहीं है अत अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा है तो मछर आपके आसपास भी नहीं आएंगे

18. तुलसी के पत्तों के अलावा, मच्छरों को लैवेंडर, गेंदे के फूल और लहसुन की महक भी पसंद नहीं होती। ऐसी चीजें जिसमें से नींबू जैसी खुशबू आती है इससे भी मच्छर दूर ही रहते हैं

19.  मच्छरों के कारण अब तक करोड़ों लोग मारे जा चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नदियों के किनारे बसी कई सभ्यताओं का विनाश भी मच्छरों के जरिए पैदा हुई बीमारियों के कारण हुआ था

20. WHO का कहना है कि हर साल दुनियाभर में 30 से 50 करोड़ लोग मलेरिया का शिकार होते हैं। मच्छराें के काटने से मलेरिया सहित डेंगू, यलो फीवर, फीलपांव, वेस्ट नाइल फीवर जैसी घातक बीमारियां भी होती हैं। इनके चलते हर साल 10 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो जाती है

21. मादा मच्छर एक बार खून पीने के बाद दो दिन तक आराम करती है व् आपकी जानकारी के लिए बता दे नर मच्छर खून नहीं पीता, वह बेचारा तो पेड़-पौधों के रस से अपना पेट भरता है

22. आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि मच्छरों की याद्दाश्त काफी तेज होती है। रिसर्च में साबित हुआ है कि जब आप किसी मच्छर को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो आपके आसपास कम से कम 24 घंटों तक नहीं मंडराएगा

23. मच्छरों की कुछ ऐसी प्रजातियां भी है जो इंसानो का खून के प्यासे न होकर मेंढक व् छिपकली का कुन पीते है। 

24. मादा मच्छर हमारी त्वचा में काटने के बाद खून पीने से पहले अपनी थोड़ी-सी लार छोड़ देती है, मच्छर की लार में मलेरिया, डेंगू के रोगाणु होते हैं, जो हमारे खून में मिलकर हमें बीमार बनाते हैं।

25. मच्छर डेढ़ से ढाई किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ता है

26. मच्छरों की भुनभुनाहट उनके मुंह से नहीं निकलती, वह उनके पंखों की आवाज होती है। उड़ते समय मच्छर एक सेकंड में 300 से 600 बार तक पंख फड़फड़ाते हैं, जिससे भुनभुनाहट जैसी ध्वनि निकलती है

27. मच्छर अंधेरे में हमें खोजकर काट लेते हैं। उन्हें हमारा पता हमारी सांसों से चलता है। सांसों से निकलने वाली कार्बन डाइ ऑक्साइड का पता मच्छरों को दूर से लग जाता है

नोट : अगर आपको 'मच्छरों से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य -Mosquitoes Facts in Hindi यह लेख पसंद आया हैं तो इसे ज्यादा से ज्याद शेयर करे। 

ये भी जानें : 

Scorpion Facts ! बिछू से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य  

Corona Virus Information ! Corona Virus से जुडी 10 महत्वपूर्ण बातें  

Crab Facts ! केकड़े से जुड़े रोचक तथ्य व् दिलचस्प जानकारी 



#mosquitoes #mosquitoesfactinhindi #mosquitoesrelatedfactinhindi #femalemosquitoesfactinhindi #mosquitoesharmfull  #mosquitoesage  #mosquitoestimeperiod #mosquitoeslifeperiod #mosquitoesteeth #mosquitoesfavouritebloodgroup #mosquitoesrelatedfever #mosquitoeseggnumbers





1 comment: