Breaking

तेंदुए से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य

जानें तेंदुए से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य / Amazing Leopard Facts in Hindi

Amazing Leopard Facts in Hindi
बिल्लियों की प्रजाति से संबंध रखने वाला जानवर तेंदुआ भारत के जंगलों में आमतौर पर पाए जाने वाला एक शिकारी जीव है. तेंदुआ मांसाहारी जीवों की श्रेणी में आने वाला जानवर है और यह दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है.

जी हां दोस्तों आज का हमारा लेख इसी खूबसूरत जीव से संबंधित हैं. आज हम आपको तेंदुए से जुड़े वे सभी रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं जो आपने आज से पहले शायद ही कही पढ़े होंगे. तो चलिए जानते है

तेंदुए से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य

Amazing Leopard Facts in Hindi

1. तेंदुआ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा पार्ड्स है और यह जानवर गर्म इलाकों से लेकर बर्फीले इलाकों में पाया जाता है. बर्फीले स्थानों  में पाए जाने वाले तेंदुए को हिम तेंदुआ कहा जाता है.

2. तेंदुआ माहिर शिकारी की श्रेणी में आने वाला जानवर है और इसे साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह अपने शिकार को बचने का 1% भी मौका नहीं देता.

3. क्या आप जानते हैं तेंदुआ अपने जीवन का अधिकांश समय पेड़ों पर रहकर बिताता है और यह अपने शिकार को मारने के बाद पेड़ पर ले जाकर ही छिपाता है.

4. तेंदुआ आकार में बाघ और शेर से छोटा होता है परंतु ऊर्जा के मामले में यह बाघ और शेर से फुर्तीला होता है.

5. तेंदुए बहुत ताकतवर जानवर होते हैं और यह अपने शिकार को मार कर पेड़ पर ले जाकर सुरक्षित महसूस करते है.

6. तेंदुआ मुख्य रूप से दक्षिण एशिया और अफ्रीका में पाया जाने वाला स्तनधारी जीव है. परंतु भारत के जंगलो में भी यह जीव हजारो की संख्या में रहते है.

7. एक स्वस्थ तेंदुए का जीवन काल 15 से 20 वर्ष का होता है.

8. तेंदुआ भी इंसानो की तरह प्रत्येक ऋतू में अपने -आप को बड़ी आसानी से ढाल लेता है

9. क्या आप जानते हैं तेंदुए की अब तक कुल 9 प्रजातियों को खोजा जा चुका है.

10. नर तेंदुआ की लम्बाई 2.15 मीटर जबकि मादा तेंदुआ लगभग 2.80 मीटर तक होती है और नर तेंदुए का वजन 70 किलोग्राम तक व् मादा तेंदुए का वजन 50 किलोग्राम तक होता है.
11. तेंदुए आम तौर पर जंगलों में अकेला रहना पसंद करते हैं.

12. क्या आप जानते है तेंदुए अच्छे तैराक होते हैं और यह नदी, नालो में आसानी से तैर सकते है.

नोट : अगर आपको 'जानें तेंदुए से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य' लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करें. आपका किया गया एक शेयर GyaniMaster Team का हौसला बढ़ाने में अहम योगदान देता है. आप हमसे जुड़ने के लिए Free Email Subscribe और हमारे Facebook Page को फॉलो करें.


ये भी जानें : 

जानें दरियाई घोड़े से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य

जानें जिराफ से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य



No comments:

Post a Comment