Breaking

Missile Man : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक अनमोल विचार

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के प्रेरणादायक अनमोल विचार/ Dr. A.P.J. Abdul Kalam Motivational Quotes in Hindi

Dr. A.P.J. Abdul Kalam Motivational Quotes in Hindi

भारत के महान राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जिनका नाम लेते ही भारतवासियों को गर्व की अनुभूति होने लगती है. जो राष्ट्रपति होने के साथ-साथ भारत के महान विज्ञानिक भी थे तथा जिन्होंने अपने आविष्कारों से भारत को मिसाइल टेक्नोलॉजी में विश्व के सभी देशों की मिसाइल टेक्नोलॉजी से एक कदम आगे लाकर खड़ा कर दिया. भारत के महान सपूत जिन्होंने गरीबी की बेड़ियों को तोड़ कर अपने महान लक्ष्यों को हासिल किया तथा जिन के महान लक्ष्यों ने भारत को 'मिसाइल टेक्नोलॉजी' में महान बना दिया.
जी हां दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं भारत के महान वैज्ञानिक, महान राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी के बारे में.
आज हम आपसे डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के महान विचारों की जानकारी साँझा कर रहे है. जिन्हें पढ़कर आप सकरात्मक उर्जा की अनुभूति करेंगे तथा अगर आप इन विचारो को अपने जीवन में अपना लेते हैं तो आप भी आसानी से जीवन के कठिन लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे.

तो चलिए जानते है महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के अनमोल विचार


1. महान सपने देखने वालो के महान सपने हमेशा पुरे होते है.  Dr. A.P.J Abdul Kalam

2. यदि आप अपनी ड्यूटी को सैल्यूट करोगे तो आपको किसी भी व्यक्ति को सैल्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन यदि आप अपनी ड्यूटी को पोल्यूट करेंगे तो आपको हर किसी को सैल्यूट करना पडेगा।   Dr. A.P.J. Abdul Kalam

3. सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज मिलेंगे.        Dr. A.P.J. Abdul Kalam

4. हर सुबह पांच बाते अपने आप से बोलो.
मैं सबसे अच्छा हूँ,  मैं यह कर सकता हूँ,  भगवान हमेशा मेरे साथ है, मैं एक विजेता हूँ, आज का दिन मेरा दिन है.      Dr. A.P.J. Abdul Kalam

5. जो लोग उच्च और जिम्मेदार पदों पर है, अगर वे धर्म के खिलाफ जाते है, तो धर्म ही एक विध्वंसक के रूप में तब्दील हो जाएगा.         Dr. A.P.J. Abdul Kalam 

6. हम एक राष्ट्र के रूप में विदेशी चीज़ों से लगाव क्यों कर रहे है ? क्या यह हमारे औपनिवेशिक युग की एक विरासत है. हम विदेशी टीवी सेट खरीदना चाहते है, हम विदेशी शर्ट पहनना चाहते है, हम विदेशी प्रौधोगिकी खरीदना चाहते है, सब कुछ आयात करने का यह कैसा जुनून है ?         Dr. A.P.J. Abdul Kalam

7. आकाश की तरफ देखिये. हम अकेले नहीं हैं. सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है.           Dr. A.P.J. Abdul Kalam

8. हम केवल तभी याद किये जाएंगे यदि हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दे सके जो की सांस्कृतिक विरासत के साथ साथ आर्थिक समृद्धि के परिणाम स्वरुप प्राप्त हो।      Dr. A.P.J. Abdul Kalam

9. कितने सही रूप से क़ानून अपराध को खत्म कर सकता है ? बहुत तेजी से कारवाई करने के लिए एक तंत्र होना चाहिए। नियम कुछ ऐसे हो की उन्हें पकड़ो और सजा दो.      Dr. A.P.J. Abdul Kalam

10. भारत को एक मूल्य प्रधान राष्ट्र के साथ, एक विकसित राष्ट्र, एक समृद्ध राष्ट्र और एक स्वस्थ राष्ट्र के रूप में तब्दील होना होगा.          Dr. A.P.J. Abdul Kalam

11. युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें.      Dr. A.P.J. Abdul Kalam

12. अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा.    Dr. A.P.J. Abdul Kalam

13. रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है, प्राथमिक शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों में सकारात्मकता लाती है.          Dr. A.P.J. Abdul Kalam

14. एक नेता की परिभाषा है कि उसके पास एक सफल द्रष्टिकोण हों, एक जूनून हो, जो किसी परेशानी से ना डरे बल्कि परेशानियों को हराना जानता हो। और सबसे महत्वपूर्ण बात कि वो ईमानदार हो.   Dr. A.P.J. Abdul Kalam

15. अगर कोई देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो और सारे लोग अच्छी शुद्ध मानसिकता वाले हों, मैं दावे से कह सकता हूँ केवल 3 लोग ही ऐसे देश का निर्माण कर सकते हैं- माता, पिता और गुरु.      Dr. A.P.J. Abdul Kalam

16. महान सपने देखने वाले महान लोगों के सपने हमेशा पूरे होते हैं.          Dr. A.P.J. Abdul Kalam


17. भगवान, जिन्होंने हमें बनाया है, वो हमारे मन और व्यक्तित्व में वास करते हैं और हमें शक्ति प्रदान करते हैं और प्रार्थना इस शक्ति को बढाती है.


18. युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें.

19. जब तक पूरा भारत उठ कर खड़ा नहीं होगा, संसार में कोई हमारा आदर नहीं करेगा। इस दुनियाँ में डर की कोई जगह नहीं है केवल शक्ति की पूजा होती है.

20. निपुणता एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है यह एक घटना मात्र नहीं है.

21. मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता.

22. जीवन एक कठिन खेल के समान है आप ये खेल तभी जीत सकते हैं जब आप अपने इंसान होने के जन्मसिद्ध अधिकार का पालन करें.

23. हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, और कभी परेशानियों को हमें खुद को हराने नहीं देना चाहिए.

24. जब हम परेशानियों में फँसे होते हैं तो हमें अहसास होता है कि एक छुपा हुआ साहस हमारे अंदर है जो हमें तब ही दिखाई देता है जब हम असफलता का सामना कर रहे होते हैं। हमें उसी छुपे हुए साहस और शक्ति को पहचानना है.

25. एक छात्र की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता होती है- प्रश्न पूछना, उन्हें प्रश्न पूछने दें.

26. दुनियाँ की लगभग आधी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है और ज्यादातर गरीबी की हालत में रहती है। मानव विकास की इन्हीं असमानताओं की वजह से कुछ भागों में अशांति और हिंसा जन्म लेती है.

27. विचार, धन है, हिम्मत रास्ता है, कड़ी मेहनत समाधान है.

28. कभी-कभार, क्लास छोड़ कर दोस्तों के साथ वक़्त गुजारना भी अच्छा होता है, क्योंकि अब, जब मैं वापस पलट कर देखता हूँ, तो मार्क्स कभी मुझे हंसा नहीं पाते जबकि यादें मेरे चहरे पर मुस्कान ला देती हैं.

29. बारिश होने पर सभी पक्षी आसरा ढूँढ़ते हैं। लेकिन एक बाज बारिश से बचने के लिए बादलों से ऊपर उड़ता है, समस्याएं तो सभी के सामने आती हैं, लेकिन फर्क इस बात से पड़ता है कि आप उनका सामना कैसे करते हैं.

30. किसी को हरा देना बेहद आसान है, लेकन किसी को जीतना बेहद मुश्किल.

31. बिना प्रयास के कभी सफलता नहीं मिलती और सच्चा प्रयास कभी असफल नहीं होता.

32. वे लोग जो दिल लगा कर काम नहीं कर सकते, उनकी सफलता भी आधी-अधूरी होती है और वह अपने चारों और कडवाहट फैला देती है.

33. मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता.

34. जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है, कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन हो.

35. मनुष्य को मुश्किलों का सामना करना जरूरी है क्योंकि सफलता के लिए यह जरूरी है.

36. कविता बहुत अधिक ख़ुशी और दुःख में ही उत्पन्न होती हैं.

नोट : अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करें तथा हमसे जुड़ने के लिए आप Free Email Subscribe जरूर करें. 


ये भी जानें :

जानें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियां

जाने विश्व प्रसिद्ध महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के महान विचार

जाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के महान विचार




No comments:

Post a Comment