Breaking

New Zealand ! न्यूजीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

न्यूजीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - New Zealand Facts in Hindi


New Zealand Facts in Hindi
New Zealand Facts in Hindi
New Zealand दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जोकि प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है. New Zealand के दक्षिण में New Caledonia, Tonga और Fiji देश स्थित है.

न्यूजीलैंड कई द्वीपों के समूह से बना देश है, जिसमें उत्तर और दक्षिण द्वीप सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप (New Zealand Facts in Hindi) है. आपकी जानकारी के लिए बता दे New Zealand में बहुत से ऐसे द्वीप भी है जहाँ सिर्फ जंगली जानवर ही रहते है.

New Zealand की कुल जनसंख्या 4.4 मिलियन के करीब है, और इस देश में तीन आधिकारिक भाषाएं हैं जिनके नाम क्रमश :  English,  Maori और ‎New Zealand Sign Language है.

न्यूजीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - ‎New Zealand Facts in Hindi


New Zealand Facts in Hindi
New Zealand Facts in Hindi

1.New Zealand की राजधानी Wellington है और वेलिंगटन ही इस देश का सबसे घनी आबादी वाला शहर है.

2. न्यूजीलैंड में सरकार एकात्मक संसदीय संवैधानिक राजतंत्र द्वारा चलाई जाती है, और यह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा शासित है.

3. न्यूजीलैंड में रहने वाले कुल जीवो में केवल 5% जनसंख्या ही मानव जाति की है - बाकी सर्वाधिक पशु व् पक्षियों की प्रजातियां न्यूजीलैंड में निवास करती हैं .

4. Britian की शाही नौसेना के एक कप्तान जिनका नाम Captain James Cook था, इन्होने पश्चिम न्यूजीलैंड की खोज की थी.

5. New Zealand का Auckland City ज्वालामुखी गतिविधि के लिए जाना जाता है. इस इलाके में 50 से अधिक मृत व् सक्रिय ज्वालामुखी है..

6. इस देश में 15 वर्ष की आयु के बच्चे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. उदहारण के तोर पर अगर 15 साल के बच्चे को ड्राइविंग आती है तो आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकता है.

7.  Kea न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला एक दिलचस्प पक्षी है, जिसे "पहाड़ों का जोकर" के नाम से भी जाना जाता है, यह दुनिया का एकमात्र ऐसा तोता है,जो अपनी अपनी बुद्धिमत्ता के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है, यह अक्सर पर्यटकों के बैग से खाना चुराने व् कार के टायर को फाड़ देने में माहिर होता है.

8.  ‎New Zealand 1893 में, देश की महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला   दुनिया का पहला देश था.

9. ‎New Zealand का महत्वपूर्ण शहर Auckland, दुनिया का सबसे अधिक प्रति व्यक्ति नौका वाला शहर है, इसी कारण इस शहर को "सेलों का शहर" कहा जाता है।

10.  क्या आप जानते है ‎New Zealand का कोई भी हिस्सा समुद्र से 128 Km (79 मील) से अधिक दूर नहीं है.

11. भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक के अनुसार, ‎New Zealand दुनिया का सबसे कम भ्रष्ट देश है.

12.  न्यूजीलैंड दुनिया की सबसे छोटी Dolphin प्रजाति का घर है, आपकी जानकारी के लिए बता दे Dolphin जल में रहने वाली सबसे समझदार मछली की प्रजाति है.

13. न्यूजीलैंड की भूमि सांपो के लिए नहीं बनी है, यही कारण है की इस देश में सांप की एक भी प्रजाति नहीं पाई जाती.

14. New Zealand में संपूर्ण दक्षिणी गोलार्ध की सबसे ऊंची मानव निर्मित संरचना ऑकलैंड में बनाई गई है, जिसे Auckland Sky Tower के नाम से जाना जाता है, हर साल हजारो सैलानी इस टावर का दीदार करने Auckland City आते है.



15. परमाणु भौतिकी के जनक Ernest Rutherford न्यूजीलैंड के निवासी थे व् इन्होने प्रोटोन की खोज की थी. परमाणु सिद्धांत पर अपने उत्कृष्ट शोध के लिए Ernest Rutherford को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार मिला है.

ये पढ़े :   JAMAICA ! जमैका देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

16. New Zealand में दो राष्ट्रीय गान होने की एक अजीब परंपरा है, जिनके नाम क्रमश : "God Save the Queen" और दूसरा God Defend New Zealand है.

17. न्यूज़ीलैंड में पाए जाने वाला Waipoua वृक्ष हजारो सालो तक जीवित रह सकते है. Waipoua वृक्ष की सामान्य आयु 1000 वर्ष से लेकर 1500 वर्ष तक होती है.

18. न्यूजीलैंड में तीन आधिकारिक भाषाएं हैं, जिनमें से एक New Zealand Sign Language है जोकि संसद या किसी आधिकारिक सभा में "भाषण" देने के लिए तकनीकी रूप से इस्तेमाल की जाती है.

19. New Zealand के लोगों का को Kivi नाम से भी पुकारा जाता है, New Zealand के लोगो को यह नाम इस देश में पाए जाने वाले Kivi नाम के पक्षी से मिला था जोकि सिर्फ New Zealand में ही पाया जाता है और यह अपने शरीर के आकार के सापेक्ष सबसे बड़ा अंडा देने का रिकॉर्ड रखता है.

New Zealand Facts in Hindi
New Zealand Map

20. New Zealand की भूमि का 1/3 भाग सरकार द्वारा अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए संरक्षित है, जिसके तहत इस भूमि पर मनुष्य की छोड़ कर जीवो की सभी प्रजातियों के लिए आजादी दी गई है.

न्यूजीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - ‎New Zealand Facts in Hindi (21 to 55)


21. New Zealand की Long White Cloud एकमात्र ऐसी भूमि है, जिसमें मूल रूप से चमगादड़ों को छोड़कर कोई भी स्तनधारी जीव निवास नहीं करता.

22. न्यूजीलैंड का कुल अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद $ 161.8 बिलियन के करीब है, और प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद GDP $ 36,648 dollar है. आपकी जानकारी के लिए बता दे न्यूजीलैंड की आधिकारिक मुद्रा का नाम New Zealand
Dollar है.

23. न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था का अदिकांश भाग दूसरे देशो में विभिन्न वस्तु के निर्यात पर टिका है, ये कृषि, मछली पकड़ने, वानिकी उत्पादों और पौधों सहित विभिन्न प्रकार के सामानों का निर्यात करते हैं.

24. न्यूजीलैंड में दूसरे देशो से प्रमुख आयातों में तेल, मशीनरी, वाहन और वस्त्र शामिल हैं.

25. पर्यटन न्यूजीलैंड में सैलानी लाने के साथ-साथ धन को लाने में एक बड़ी भूमिका निभाता है, प्रत्येक वर्ष, पर्यटक देश की GDP में $ 15 बिलियन का योगदान करते हैं.

26. न्यूजीलैंड अपना अधिकांश माल चीन, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका से आयात करता है.

27. न्यूजीलैंड के सबसे पुराने बाशिंदे Maori लोग हैं, Maori लोगो के संदर्ब में ऐसा माना जाता है की इन्ही लोगो ने न्यूजीलैंड देश को बसाया था.

28. क्या आप जानते है The Lord of the Rings फिल्मों के सभी दृश्य न्यूजीलैंड में फिल्माए गए थे.

29. New Zealand का सबसे लोकप्रिय खेल रग्बी है, जिसे इस देश के बच्चो से लेकर युवा तक ने कभी न कभी अपने जीवन में यह खेल जरूर खेला है.

30. न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय अवकाश प्रत्येक वर्ष 6 फरवरी को मनाया जाता है, इसे Waitangi Day कहा जाता है. ये दिन न्यूजीलैंड के लोगो के लिए मित्रों और परिवार के साथ घूमने और बाहर पिकनिक मनाने का एक अच्छा समय होता है.

ये पढ़े :   भारत का सबसे डरावना स्थल जहाँ सूरज ढलते ही लगता है डर - भानगड किले से जुडी रोचक जानकारी

31. न्यूजीलैंड में प्राचीन परम्पराओं के नाम पर माओरी लोगों की कई प्राचीन परंपराएं आज भी त्योहारों के अवसर पर निभाई जाती है, आपकी जानकारी के लिए बता दे माओरी लोगों की प्राचीन प्राकृतिक देवताओ के सम्मान में नाच- गाने की परपरा न्यूजीलैंड की प्रमुख परम्पराओं में से एक है.

32. Anzac Day न्यूजीलैंड में मनाया जाने वाला एक राष्ट्रीय अवकाश है, जो उन सभी न्यूजीलैंडवासियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने किसी भी युद्ध या संघर्ष में अपनी सेवाएं दी हैं और अंत में शहीद हो गए थे.

33. न्यूजीलैंड का प्रमुख पालतू पशु भेड़ है और न्यूजीलैंड में प्रत्येक व्यक्ति के पास औसतन 9 भेड़ें है. New Zealand के अधिकांश किसान भेड़ से उन व् मॉस प्राप्त कर बजारो में बेचने का काम करते है.

34. New Zealand के पेपर मनी का बेहद कम इस्तेमाल करते हैं व् ज्यादातर लोग सामान खरीदने के लिए पूरी तरह से क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं.

35. न्यूजीलैंड के कानून के अनुसार ड्राइविंग की उम्र 15 और ऐलकोहल पीने की उम्र 18 वर्ष है. हालांकि, 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को सार्वजनिक रूप से पीने की अनुमति दी जाती है यदि वे जिम्मेदार वयस्कों के साथ है.

36. Sir Edmund Percival Hillary जोकि माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे, आपकी जानकारी के लिए बता दे वे New Zealand के नागरिक थे.

37. न्यूजीलैंड की कुल जनसंख्या का 22% विदेशों से आए लोगो का है और न्यूजीलैंड का एक आधिकारिक नागरिक बनने के लिए, आपको आव्रजन समिति के सामने  न्यूजीलैंड का राष्ट्रगान गाना होगा जिसके बाद आपको इस देश की नागरिकता मिल जाती है.

38. New Zealand को वेंडरलस्ट पत्रिका द्वारा 2007 व् 2008 में दुनिया का सबसे अच्छा देश चुना गया था.

39. ऑकलैंड दुनिया के सबसे बड़े पॉलिनेशियन शहरों में से एक है. महानगरीय शहर ऑकलैंड में New Zealand की लगभग1/3 प्रतिशत आबादी निवास करती है.

40. क्या आप जानते है दिलेरों के खेल Bungee jumping की शुरुवात न्यूजीलैंड से हुई थी.

41. न्यूज़ीलैंड को Aotearoa के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है "लंबे सफेद बादल की भूमि, और इस देश को उत्तरी द्वीप और दक्षिण द्वीप के नाम से जाना जाता है.

New Zealand Facts in Hindi
New Zealand Flag

42. New Zealand के उत्तरी द्वीप पर इस देश की तीन-चौथाई से अधिक जनसंख्या निवास करती है.

43. New Zealand में 2013 से पहले समलैंगिक विवाह गैरकानूनी था लेकिन 2013 से इस देश में समलैंगिक विवाह को वेध कर दिया गया है.

44. प्रथम विश्व युद्ध में न्यूजीलैंड की आकस्मिक दर 58% थी.

45. न्यूजीलैंड दुनिया में ऊन का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है.

ये पढ़े :   जाने प्राचीन संस्कृत भाषा से जुड़ी रोचक व् महत्वपूर्ण जानकारी

46. न्यूजीलैंड के पास कोई परमाणु ऊर्जा स्टेशन नहीं है

47. न्यूजीलैंड के तीन-चौथाई नागरिक विदेशों में रहते हैं, जिनमे से अधिकांश लोग ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं.

48. New Zealand के लोगो को "Tramping" करना बेहद पसंद है. Tramping का अर्थ है पैदल चलना या लंबी पैदल यात्रा करना.

49. न्यूजीलैंड को Kivi फल बेचने से सालाना एक बिलियन डॉलर की कमाई होती है. और यह फल सिर्फ न्यूजीलैंड में ही पाया जाता है.

50. New Zealand ने दुनिया के किसी भी देश की तुलना में प्रति व्यक्ति अधिक ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं व् इस देश को दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देशों में से एक माना जाता है.

New Zealand Facts in Hindi
Blue lake
51. New Zealand में पाई जाने वाले Blue lake, दुनिया में सबसे साफ पानी की झील है.

52. न्यूजीलैंड में हर साल Scuba Diving (समुंद्र में गोता लगाना) की तुलना में Lawn Bowls खेलते हुए अधिक लोगों की मौत होती है

53. New Zealand का ऑकलैंड शहर दुनिया में रहने वाले सबसे सस्ते शहरों में से एक है.

54. न्यूजीलैंड से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि New Zealand में वर्तमान में जितने लोग रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा जापान में वेंडिंग मशीनें हैं

55. न्यूजीलैंड में Good Friday और Anzac Day के दिन सभी टेलीविजन विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

नोट : अगर आपको "न्यूजीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी / New Zealand Facts in Hindi " लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. 

ये भी जानें : 

UZBEKISTAN ! उज़्बेकिस्तान देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

BARBADOS ! बारबाडोस देश से जुड़े रोचक तथ्य व् जानकारी


SANTHAL REBELLION ! संथाल विद्रोह जिसने ब्रिटिश सरकार की नींव हिला दी थी - संथाल विद्रोह से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

No comments:

Post a Comment