Breaking

Punjab National Bank ! पंजाब नेशनल बैंक से जुडी रोचक व् ऐतिहासिक जानकारी

 

पंजाब नेशनल बैंक से जुडी रोचक जानकारी - Punjab National Bank Information in Hindi


Punjab National bank History in Hindi
Punjab National bank History in Hindi 

 भारत के सबसे सुरक्षित व् विश्वसनीय बैंक की रैंक में पंजाब नेशनल बैंक को दूसरा स्थान प्राप्त है व् पहले स्थान पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया है, जी हां दोस्तों आज का हमारा लेख  पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा है व् इस लेख के माध्यम से हम पंजाब नेशनल बैंक के बारे में वे सभी रोचक जानकारी (Punjab National Bank History in Hindi) देने जा रहे है जो आपने आज से पहले कही नहीं पढ़ी होंगी, जैसे - पंजाब नेशनल बैंक की सुरुवात कब हुई, पंजाब नेशनल बैंक इतना प्रजलित क्यों है , पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को क्या - क्या सुवीधा देता है इत्यादि 


तो देर न करते हुए चलिए जानते है, 


पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Punjab National Bank Information in Hindi 


 1.पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 19 मई 1894 को हुई थी, जो एक भारतीय राष्ट्रीयकृत बैंक है व् इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में है| 


2. क्या आप जानते है पीएनबी बैंक अपने नेटवर्क और अपने व्यापार की मात्रा दोनों के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी स्वामित्व वाला बैंक है| 


3. पीएनबी बैंक के संस्थापक दयाल सिंह मजीठिया, लाला लाजपत राय थेपीएनबी बैंक के संस्थापकऔर वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक का मालिक भारत सरकार है, 

पंजाब नेशनल बैंक का इतिहास रहा है काफी दिलचस्प - Web Story

 4. पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों की संख्या 2022 के अनुसार 1,03,144  है 


5. क्या आप जानते है स्वतंत्रता से पहले पंजाब नेशनल बैंक का मुख्यालय अनारकली बाजार, लाहौर में था व् 1900 में PNB ने भारत में लाहौर के बाहर अपनी पहली शाखा स्थापित की थी

ZERODHA APP ! ZERODHA पर ACCOUNT कैसे बनाएं - पूरी जानकारी

6. जब से पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी स्थापना हुई तब से ही इस बैंक ने लगातार प्रगति की दिशा में कदम रखने शुरू कर दिए थे । इसने कई उतार चढ़ाव का भी सामना किया है और उनसे  निपटने के लिए लचीलापन दिखाया है। दोस्तों कई बार  इस बैंक को  बहोत से घाटे  का सामना करना पड़ा है  क्या आप जानते है इसने 1913 के बैंकिंग उद्योग में संकट और तीस के दशक की  सबसे बड़ी और  गंभीर मंदी का सामना किया।

7. क्या आप जानते है भारत के विभाजन से पहले ही जून 1947 में बैंक के पंजीकृत कार्यालय को लाहौर से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था , इस निर्णय से आप अनुमान लगा सकते है की इस बैंक के बड़े अधिकारियो की सोच कितनी दूरगामी थी

पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Punjab National Bank Information in Hindi 


8. समय बीतने के साथ-साथ इस  बैंक ने देश के कोने कोने में  अपनी ब्रांच बनाई व् धिरे धिरे यह बैंक विशाल से विशालकाय होता चला गया  और कुछ  छोटे छोटे  बैंको को इस बैंक के दायरे में लाया गया  जैसे, द भगवान दास बैंक लिमिटेड, यूनिवर्सल बैंक ऑफ इंडिया, द भारत बैंक लिमिटेड, द इंडो-कमर्शियल बैंक लिमिटेड, द हिंदुस्तान कमर्शियल बैंक लिमिटेड और द नेदुंगडी बैंक


9.  दोस्तों क्या आप जानते हो पीएनबी को प्रसिद्ध जलियांवाला बाग समिति के खाते के अलावा उस टाइम की बड़ी बड़ी हस्ती जैसे  महात्मा गांधी,  श्री लाल बहादुर शास्त्री,  श्री जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेताओं के खातों को बनाए रखने का विशेषाधिकार था । 


10. विभाजन के दौरान  बैंकों से अपेक्षा की गई थी कि वे हर गली, चोराहो पर लोगों तक पहुंचें, और  उनकी जरूरतों को पूरा करें और उनके आर्थिक उत्थान के लिए काम करें।


11. क्या आप जानते है 19 जुलाई 1969 को  चौदह प्रमुख बैंकों का किया गया राष्ट्रीयकरण बैंकिंग उद्योग के लिए एक बड़ा कदम था।


12. पीएनबी ने हमेशा देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना पूरा योगदान दिया है । यह राष्ट्रीय विकास के कार्य में पूरी लगन से लगा हुआ है। इस प्रक्रिया में, यह बैंक एक प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक के रूप में निखरा है।


13. 1963 बर्मा सरकार ने रंगून शहर जो की रागुन (यांगून) नदी के किनारे पर स्थित है इस शहर में पीएनबी की शाखा का राष्ट्रीयकरण किया था जोकि बर्मा में किया गया पहला राष्ट्रीयकर्ण था।


14. 1965 भारत-पाकिस्तान  युद्ध के बाद पाकिस्तान की सरकार ने पीएनबी के मुख्यालय सहित भारत के कई बैंको को अपने कब्जे में ले लिया था , आपको जानकर हैरानी होगी उस दौरान बांग्लादेश में रही पंजाब नेशनल बैंक की सखाओ पर कुछ समय के लिए कब्जा हो गया था।

WINZO APP क्या है और WINZO APP से पैसे कैसे कमाए

15. पंजाब नेशनल बैंक ने 1978 में ब्रिटेन की राजधानी  लंदन में भी अपनी एक ब्रांच  खोली 


16. 1993 पीएनबी ने न्यू बैंक ऑफ इंडिया का अधिग्रहण किया, जिसे भारत सरकार ने 1980 में राष्ट्रीयकृत किया था।


 17. पंजाब नेशनल बैंक  ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 1998 में  एक प्रतिनिधि कार्यालय स्थापित किया।


18.  2003  पीएनबी ने केरल के सबसे पुराने निजी क्षेत्र के बैंक नेदुंगडी बैंक (1899 में बैंक की स्थापना की) का अधिग्रहण किया। इसे 1913 में शामिल किया गया था और 1965 में कोयंबटूर नेशनल बैंक की चयनित संपत्ति और जमा का अधिग्रहण किया था। 


अगर आपको "Punjab National Bank ! पंजाब नेशनल बैंक से जुडी रोचक व् इतिहासिक जानकारी"     लेख पसंद आया था  तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे व् हमें फॉलो करे 

GyaniMaster QNA (Question and Answer)


1.  पीएनबी बैंक की स्थापना कब हुई थी ?

     पीएनबी बैंक की स्थापना 19 मई 1894 में हुई थी। 


2.  पीएनबी बैंक का मुख्यालय कहा है ?

       नई दिल्ली में है। 


3.   पीएनबी बैंक के संस्थापक कौन थे ?

      दयाल सिंह मजीठिया, लाला लाजपत राय थे। 

 

4.  वर्तमान में पीएनबी बैंक के मालिक  कौन है ?

      भारत  सरकार है। 


5.  पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों की संख्या 2022 के अनुसार कितनी है ?

      1,03,144  है।


6.    स्वतंत्रता से पहले पंजाब नेशनल बैंक का मुख्यालय कहा  स्थित था ?

        अनारकली बाजार, लाहौर में स्थित था। 


7.    ब्रिटेन की राजधानी  लंदन में पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी ब्रांच  कब  खोली थी ?

        1978 में। 


ये भी जानें : 

RADIO HISTORY ! भारत में रेडियो की शुरुवात कैसे हुई व् रेडियो से जुडी रोचक बातें

Mark Zuckerberg के जीवन से जुड़े रोचक व् महत्वपूर्ण तथ्

बेयर ग्रिल्स के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य


#panjabnationalbank #PNBbankbenifit #PNBbankfact #pnbinshurance #pnbhistoy #panjabnationalbankhistory #panjabnationalbankstartingtime 


No comments:

Post a Comment