Breaking

Rafale Fighter Jet ! राफेल जहाज से जुडी हैरान कर देने वाली रोचक जानकारी

राफेल जहाज से जुडी हैरान कर देने वाली रोचक जानकारी -Rafale Fighter Jet Facts in Hindi 


Rafale Fighter Jet Facts in Hindi
Rafale Fighter Jet Facts in Hindi
राफेल फ़्रांस देश में बनाया गया एक लड़ाकू जहाज है जिसका उपयोग फ्रैंच की वायु सेना करती है, फ़्रांस देश के द्वारा बनाएं गए अब तक के सबसे बेहतरीन लड़ाकू जहाज की बात की जाएं तो राफेल का नाम ही सर्वप्रथम आता है, और अब तो अपने भारत देश की वायुसेना के पास भी राफेल जहाज (Rafale Fighter Jet Facts in Hindi) है , आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत ने फ़्रांस से राफेल जहाज ख़रीदे है, जो वर्तमान में भारत की वायु सेना का हिस्सा है।  


जी हां दोस्तों आज का हमारा लेख इसी जहाज से जुड़ा है, आज हम आपको राफेल जहाज से जुडी कई ऐसी दिलचप जानकारी देने जा रहे है जो आपने आज से पहले कही नहीं पढ़ी होगी। तो देर न करते हुए चलिए जानते है 


राफेल जहाज से जुडी हैरान कर देने वाली रोचक जानकारी -Rafale Fighter Jet Facts in Hindi 


1. राफेल दो इंजन वाला लड़ाकू विमान है जो इंडियन एयरफोर्स की पहली पसंद है. इसे हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता है व् राफेल अत्याधुनिक हथियारों से लैस है.


2. क्या आप जानते है इस लड़ाकू विमान में फ्यूल क्षमता- 17,000 किलोग्राम  है


3. राफेल हवा से जमीन पर मार करने वाली स्कैल्प मिसाइल से लैस है जिसकी रेंज 300 किलोमीटर है, इसका अर्थ यह है की ये मिसाइल हवा से 300 किलोमीटर दूर तक मार कर सकती है 


4. राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा है. क्या आप जानते है कि राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है व् राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है. इसके साथ ही ये 4.5 जेनरेशन के डबल इंजन से लैस है


5. राफेल जहाज आसानी से 24,500 किलोग्राम तक का भार उठाकर ले जाने के लिए बना है और ये विमान 60 घंटे तक हवा में उड़ सकता हैं .

मिराज 2000 लड़ाकू विमान से जुडी रोचक व् दिलचस्प जानकारी - बेहद शक्तिशाली है ये लड़ाकू विमान

6. क्या आप जानते है राफेल जहाज परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्ष्म है 


7. राफेल लड़ाकू विमान एक मल्टीरोल फाइटर विमान है जिसे फ़्रांस की डेसॉल्ट एविएशन नाम की कम्पनी बनाती है. 

Web Story

8. राफेल-A श्रेणी के पहले विमान ने 4 जुलाई 1986 को उड़ान भरी थी जबकि राफेल-C श्रेणी के विमान ने 19 मई 1991 को उड़ान भरी थी. राफेल A, B, C और M श्रेणियों में एक सीट और डबल सीट और डबल इंजन में उपलब्ध है.

इस हेलीकाप्टर में होती है गजब कि ताकत - Web Story

9. राफेल; हवा से हवा, हवा से जमीन पर हमले के साथ परमाणु हमला करने में सक्षम होने के साथ-साथ बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान के साथ हवा से हवा में मिसाइल दाग सकता है. इतना ही नहीं इस विमान में ऑक्सीजन जनरेशन सिस्टम लगा है और लिक्विड ऑक्सीजन भरने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

राफेल जहाज से जुडी हैरान कर देने वाली रोचक जानकारी -Rafale Fighter Jet Facts in Hindi 

10. क्या आप जानते है यह विमान इलेक्ट्रानिक स्कैनिंग रडार से थ्रीडी मैपिंग कर रियल टाइम में दुश्मन की पोजीशन खोज लेता है.


11. इसके अलावा यह हर मौसम में लंबी दूरी के खतरे को भी समय रहते भांप सकता है और नजदीकी लड़ाई के दौरान एक साथ कई टारगेट पर नजर रख सकता है. यह जमीनी सैन्य ठिकाने के अलावा विमानवाहक पोत से भी उड़ान भरने में  सक्षम है.


12. यह 1312 फीट के बेहद छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है. और यह 15,590 गैलन ईंधन ले जाने की क्षमता रखता है


13. Rafale एक बार में 2,000 समुद्री मील तक उड़ सकता है और राफेल, अमेरिका के F-16 की तुलना में 0.82 फीट ज्यादा ऊंचा है.


14.  इसके विंगों की लम्बाई 10.90 मीटर, जेट की ऊँचाई 5.30 मीटर और इसकी लम्बाई 15.30 मीटर है.


15. भारत को अब पांचवी पीढ़ी के विमानों की जरुरत पड़ रही है क्योंकि दुनिया के लगभग सभी देशों के पास उन्नत किस्म के लड़ाकू विमान हैं. यहाँ तक कि पाकिस्तान ने भी चीन से एडवांस्ड पीढी के विमान जेएफ-17 और अमेरिका से एफ-16 खरीद लिए हैं ऐसे में भारत अब पुरानी तकनीकी के विमानों पर ज्यादा निर्भर नहीं रह सकता है.


ये भी जानें : 

इजराइल की खुफिया एजेंसी व् विश्व की सबसे खतरनाक एजेंसी मोसाद से जुडी रोचक जानकारी

वियतनाम युद्ध से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य

Kol Rebellion ! ब्रिटिश सरकार के खिलाफ किया गया एक सफल विद्रोह - कोल विद्रोह से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

rafale fighter jet facts in hindi, rafale facts in hindi, chandigarh air show rafale, rafale chandigarh air show, chandigarh air show ticket, rafale in hindi, indian air force chandigarh show, rafale information in hindi , rafale facts

No comments:

Post a Comment