Breaking

Nitrogen Facts ! नाइट्रोजन से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य

नाइट्रोजन गैस से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य - Nitrogen Facts in Hindi



Nitrogen Facts in Hindi

Nitrogen Facts in Hindi

नाइट्रोजन गैस को कौन नहीं जानता, पृत्वी के वायुमंडल में नाइट्रोजन गैस ही सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है, क्या आप जानते है नाइट्रोजन गैस  रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस होती है और रासायनिक दृष्टि से नाइट्रोजन निष्क्रिय तत्व (Nitrogen Facts in Hindi) है। साधारण ताप पर न तो यह जलता है और न अन्य धातुओं से यौगिक बनाता है। उच्च ताप पर यह अनेक तत्वों जैसे लीथियम, मैग्नीशियम, कैल्सियम, बोरॉन आदि से क्रिया कर नाइट्राइड पदार्थ जैसे यौगिक बनते हैं


जी हां दोस्तों , आज का हमारा लेख इसी गैस से जुड़ा है, आज हम आपको नाइट्रोजन गैस से जुडी हैरान कर देने वाली रोचक जानकारी देने जा रहे है जो आपने आज से पहले सायद ही कही पढ़ी होगी तो देर न करते हुए चलिए जानते है, 

नाइट्रोजन गैस से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य - Nitrogen Facts in Hindi


1. नाइट्रोजन गैस वायुमंडल में आयतन के अनुसार नाइट्रोजन 78 .5 फीसदी मात्रा में उपस्थित है।ऑक्सिजन को रासायनिक क्रिया अथवा भौतिक साधनों द्वारा अलग करके इसके नाइट्रोजन गैस को वायुमंडल से भी तैयार कर सकते हैं इसका क्वथनांक ऑक्सिजन गैस से कम होता  है। 


2. नाइट्रोजन का रासायनिक सूत्र N है। नाइट्रोजन एक अक्रिय गैस है जो अपने आप कोई क्रिया नही करती है 


3. इसका गलनांक −209.86 °C (−345.8 °F) और क्वथनांक −195.8 °C (−320.4 °F) होता है


4. क्या आप जानते है नाइट्रोजन गैस का यह नाम 1790 में एक फ्रांसीसी रसायनज्ञ जीन-एंटोनी-क्लाउड चैप्टल द्वारा नाइट्रोजन नाम दिया गया था। रसायनज्ञ ने अपनी रिसर्च में पाया कि यह गैस एक रासायनिक यौगिक का एक हिस्सा थी जिसे तब नाइटर कहा जाता था, जिसे अब हम पोटेशियम नाइट्रेट के रूप में संदर्भित करते है

BERMUDA TRIANGLE ! आखिर क्यों होते है BERMUDA TRIANGLE पर खौफनाक हादसे

5. यह ब्रह्मांड में छठा सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है।


6. आयतन के हिसाब से नाइट्रोजन गैस 78.09% और वजन के हिसाब से 75.51% पृत्वी के वातावरण में उपलब्ध  है। 


7. नाइट्रोजन का व्यावसायिक रूप से वायु के भिन्नात्मक आसवन द्वारा उत्पादन किया जाता है।


8. स्कॉटिश रसायनज्ञ डैनियल रदरफोर्ड ने 1772 में पहली बार नाइट्रोजन को अलग किया। रदरफोर्ड ने हवा से ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को हटा दिया और दिखाया कि हवा में शेष बची गैस नाइट्रोजन है और इस प्रकार, नाइट्रोजन गैस की खोज का श्रेय सामान्यतः उन्हें ही दिया जाता है।


9. नाइट्रोजन जीवन चक्र  के लिए प्रकृति में सबसे महत्वपूर्ण गैसों में से एक है।


10. नाइट्रोजन के दो स्थिर समस्थानिक होते हैं: नाइट्रोजन-14 और नाइट्रोजन-15। ब्रह्मांड में लगभग सभी (99%) नाइट्रोजन (नाइट्रोजन-14 ) है।


11. यह आवर्त सारणी के समूह कि 15 वि सबसे हल्की गैस है


12. क्या आप जानते है मानव शरीर में भी नाइट्रोजन गैस मौजूद होती है। वास्तव में, यह मानव शरीर में द्रव्यमान के हिसाब से चौथा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है (ऑक्सीजन, कार्बन और हाइड्रोजन के बाद) है। 

  13. नाइट्रोजन गर्मी और बिजली का कुचालक है। 


14. अमोनिया (N3) नाइट्रोजन का ही एक यौगिक है जोकिआमतौर पर उर्वरकों में प्रयोग किया जाता है।


15. शनि के चंद्रमा टाइटन का वातावरण काफी हद तक (लगभग 98%) नाइट्रोजन से बना है।

WINZO APP क्या है और WINZO APP से पैसे कैसे कमाए

16. हाइड्रोजन के साथ नाइट्रोजन की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप अमोनिया गैस बनती है ओट इसे हैबर प्रक्रिया के रूप में जाना जाता है। 


17. नाइट्रोजन सभी प्रोटीनों का एक घटक है


18. दिलचस्प बात यह है कि मंगल का वातावरण केवल 2.6% नाइट्रोजन है


19. नाइट्रोजन ज्वलनशील नहीं है और दहन का समर्थन नहीं करता है। 

नाइट्रोजन गैस से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक व् दिलचस्प तथ्य - Nitrogen Facts in Hindi

20. क्या आप जानते हैं कि नाइट्रोजन सितारों, जानवरों, पौधों और यहां तक ​​कि हमारे अपने डीएनए में भी पाया जाता है ।  दरअसल, यह अमीनो एसिड का एक घटक तत्व है और इसलिए प्रोटीन और न्यूक्लिक एसिड (डीएनए और आरएनए) का सदस्य है। 


21. तरल नाइट्रोजन इतनी ठंडी होती है कि जीवित ऊतक के संपर्क में आने पर यह शीतदंश का कारण भी बन सकती है।


22. मानव शरीर में नाइट्रोजन का भार 3% होता है, जिससे यह ऑक्सीजन, कार्बन और हाइड्रोजन के बाद शरीर में चौथा सबसे प्रचुर मात्रा में तत्व बन जाता है।


23. क्या आप जानते हैं कि कृषि गतिविधियाँ वैश्विक नाइट्रोजन प्रदूषण के लगभग दो-तिहाई के लिए जिम्मेदार हैं? कुछ अनुमानों के अनुसार, हर साल कृषि में 120 मिलियन टन सिंथेटिक नाइट्रोजन का उपयोग विश्व स्तर पर किया जाता है। चौंकाने वाला सच यह है कि इसमें से आधे से अधिक खेतों से बहकर नदियों में चला जाता है जिससे प्रदूषण होता है।


ये भी जानें : 

पानी से जुड़े ज्ञान से भरपूर रोचक तथ्य

VENUS PLANET ! शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

EARTH ! पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी


Nitrogen facts in hindi, nitrogen informtion in hindi, Nitrogen Gas uses in hindi, Nitrogen Gas Details in Hindi, Nitrogen Gas, Nitrogen Gas benefits , Nitrogen Gas Causes, Nitrogen Gas hard Form, Nitrogen Gas Picture, Nitrogen Gas Molucule, Nitrogen Gas Liquid Form

No comments:

Post a Comment