Breaking

Earth ! पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

जानें पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी / Earth Facts in Hindi


Earth Facts in Hindi
Earth Facts in Hindi
सौरमंडल के सभी ग्रहो में से एक पृथ्वी जिस पर जीवन संभव है, जो आपका, हमारा घर है, जो वास्तव में एक खूबसूरत जीवनदायनी गृह (Earth Facts in Hindi) है.
Earth जिस पर अरबो सालो से जीवन रूपी पेड़, पौधे व् जीव जंतु फलते फूलते आ रहे है,वास्तव में पृथ्वी, सूर्य से तीसरा ग्रह है और बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल जैसे चार स्थलीय ग्रहों में से सबसे बड़ा है.

पृथ्वी के गठन, स्थान, गति, संरचना, जीवन के अस्तित्व के बारे में अनेको विज्ञानिको ने निरंतर प्रयास किए है व् इस गृह से जुडी हैरान कर देने वाली बहुत सी रोचक खोज को विश्व के सामने रखा. जिस से हमें अपने गृह को समझने में बहुत मदद मिली है. उदाहरण के तोर पर सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है जहाँ पानी तीनों अवस्थाओं - ठोस, तरल और गैस में मौजूद है.

पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Earth Facts in Hindi

Earth Facts in Hindi
Earth Facts in Hindi

1. पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.54 बिलियन साल पहले हुआ था और पृथ्वी को लेकर विज्ञानिको का अनुमान है कि इस गृह पर लगभग 4.1 बिलियन वर्ष पहले  जीवन का अस्तित्व आंरभ हुआ था.

2. 3,959 मील की त्रिज्या के साथ, Earth हमारे सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है.

3. पृथ्वी को अंतरिक्ष में, 6 बिलियन किलोमीटर की दूरी से देखने पर एक नीले रंग के तारे जैसे प्रतिक होता है व् आकाश से पृथ्वी का नीला होने का कारण इस गृह पर मौजूद जल है.

4. पृथ्वी को बाहरी अंतरिक्ष से अपने नीले रंग की उपस्थिति के कारण "Blue Planet" के रूप में भी जाना जाता है.

5. पृथ्वी कि सतह पर 70% से अधिक पानी है, लेकिन क्या आप जानते है यह पृथ्वी के द्रव्यमान के 1% से भी कम है.पृथ्वी का द्रव्यमान 5,972,190,000,000,000,000,000,000 किग्रा है.

6.  पृथ्वी का कोर लगभग 85-88% लोहे से बना है और इसकी परत पर लगभग 47% ऑक्सीजन है.

7.  Earth सौरमंडल का एकमात्र ग्रह है जिसकी सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स मौजूद हैं. ये प्लेटें पृथ्वी के अंदर मैग्मा के ऊपर तैर रही हैं, जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो पृथ्वी पर कंपन पैदा होती है जिसे आम भाषा में भूकंप कहते है.


8. पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम ग्रीक या रोमन देवता के नाम पर नहीं रखा गया था. उदाहरण के तोर पर बृहस्पति गृह का नाम रोमन देवताओं के राजा और यूरेनस गृह का नाम आकाश के ग्रीक देवता के नाम पर रखा गया है लेकिन पृथ्वी का नाम अंग्रेजी/ जर्मन से आया है, जिसका अर्थ है "भू".

9. पृथ्वी को कभी ब्रह्मांड का केंद्र माना जाता था और वैज्ञानिकों का मानना ​​था कि सूर्य और अन्य ग्रह इसके चारों ओर घूमते हैं हालाँकि, वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी के संदर्ब में निरंतर कि गई खोजो ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया.

10. आंतरिक निकेल-आयरन कोर की उपस्थिति के कारण, पृथ्वी के पास एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र है, यह चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी पर भारी सौर हवाओं को बहने से रोकने के लिए जिम्मेदार है.

11. बरमूडा त्रिकोण पर होने वाले हादसों को लेकर विज्ञानिको का मानना है कि ये सभी हादसे पृथ्वी कि मजबूत चुंबकीय शक्ति के कारण होते है.

ये पढ़े :  Bermuda Triangle ! आखिर क्यों होते है Bermuda Triangle पर खौफनाक हादसे

12. Earth के पास एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है जिसका नाम चंद्रमा है, आपकी जानकारी लिए बता दे  बृहस्पति गृह में कुल 67 चंद्रमा हैं.

13. पृथ्वी के चंद्रमा कि त्रिज्या  1,738 किलोमीटर है जोकि सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा चंद्रमा है.

14. पृथ्वी पर समुद्रों में आने वाला ज्वार-भाटा,  पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कारण होता है.
15. चंद्रमा जब पृथ्वी के नजदीक होता है तो अपनी गुरुत्वाकर्षण शक्ति के द्वारा पृथ्वी के समुद्रों के जल को अपनी और खींचता है जिस कारण समुंद्र में ज्वार कि स्थिति उत्पन हो जाती है और पृथ्वी का गुरुत्वकर्षण जल को नीचे कि और ढकेलता है और इस प्रकार समुंद्र में भाटा आ जाता है.

16. चंद्रमा का एक ही पक्ष हमेशा पृथ्वी का सामना कर रहा है, जिसका अर्थ है कि चंद्रमा पृथ्वी के साथ समकालिक रोटेशन में है.

17. पृथ्वी के चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का लगभग 27% है.

18. पृथ्वी पर तरल रूप में पानी का अस्तित्व पृथ्वी पर मौजूद तापमान अवधि के कारण बना है, जिसमे पानी 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलने लगता है और इस प्रकार पृथ्वी का तापमान इसे गैस में परिवर्तित करता है और इसे मनुष्यों, जानवरों और पक्षियों आदि जीवित प्राणियों तक बदलो के माध्यम से पंहुचा देता है.



19. क्या आप जानते है हम सभी सूर्य के चारों ओर 107,182 किलोमीटर प्रति घंटे के औसत वेग से यात्रा कर रहे हैं और हम एक विशाल गति के साथ इसके चारो और घूम रहे हैं.

Earth Facts in Hindi
Earth Facts in Hindi

20. पृथ्वी पर मौजूद महासागरों में से 95% से अधिक महासागर आज भी इंसानो कि पहुंच से दूर है.

21. Earth पर अरबो साल पहले पाई जाने वाली जीवो कि कुल प्रजातियों में से 99% प्रजातियाँ अब विलुप्त हो चुकी हैं.

22. पृथ्वी के घूमने की गति धीरे-धीरे धीमी हो रही है; इसका अर्थ है कि अब से लगभग 140 मिलियन वर्षों में, पृथ्वी पर एक दिन की लंबाई 25 घंटे होगी.

23. पृथ्वी के आंतरिक कोर का तापमान 5400 और 6000 डिग्री सेल्सियस के बीच है, इसका एकमात्र उदाहरण पृथ्वी के आंतरिक कोर से ज्वालामुखी के द्वारा निकलने वाला मेग्मा है.

24.  आपकी जानकारी के लिए बता दे, पृथ्वी के आंतरिक कोर का तापमान सूर्य कि सतह के तापमान से भी अधिक है.

पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Earth Facts in Hindi (25 to 50)


25. पृथ्वी चार मुख्य परतों से बनी है, जिनके नाम क्रमश : आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेंटल और क्रस्ट है.

26. पृथ्वी की सभी चार परतों में सबसे मोटी परत Metal है, जो 2900 किलोमीटर मोटी है व् सबसे पतली परत Crust है जो पृथ्वी कि सतह से औसतन 30 किलोमीटर की गहराई पर है.

27. पृथ्वी सौर मंडल के सबसे अधिक घनत्व वाले ग्रहो में गिना जाता है और इसका औसत घनत्व 5.51 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है.

28. उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक Earth का व्यास भूमध्य रेखा के पार इसके व्यास से 43 किमी कम है

29. पृथ्वी के वायुमंडल में पाँच परतें हैं - ट्रोपोस्फीयर, स्ट्रैटोस्फीयर, मेसोस्फीयर, थर्मोस्फीयर, और एक्सोस्फ़ेयर। पृथ्वी का वायुमंडल जमीनी स्तर से 50 किमी की ऊँचाई तक सबसे मोटा है और इसका विस्तार 10,000 किमी तक है

30. हवाई जहाज अधिकतम 60,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं जो लगभग 18.288 किमी है.

ये पढ़े :  Venus Planet ! शुक्र ग्रह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

31. Earth एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसके वायुमंडल में 21% ऑक्सीजन है और इसकी सतह पर तरल पानी है.

32. पृथ्वी सूर्य से 1 AU की दूरी पर है, AU (सूर्य से पृथ्वी की दूरी) सूर्य से आकाशीय पिंडों की दूरी मापने की मानक इकाई है और सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है.

33. पृथ्वी आकार और द्रव्यमान के मामले में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है.

34. ​​पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन परत पाई जाती है जो इसे सूर्य की शक्तिशाली और हानिकारक UV किरणों से बचाती है.

35. क्या आप जानते है अगर पृथ्वी की सतह से दबाव और घनत्व नष्ट हो जाएं तो सभी जीवित व् निर्जीव वस्तुए पृथ्वी को छोड़ कर अंतरिक्ष कि तरफ उड़ने लगेंगे और कभी वापस पृथ्वी पर नहीं आ पाएंगे.

36. Earth के वायुमंडल की अंतिम परत, एक्सोस्फीयर का विस्तार 700 किमी एओव से है जिसका मतलब यह परत समुद्र तल से 10,000 किमी तक बाहरी अंतरिक्ष में स्थित है.

37. क्या आपने कभी सोचा है पृथ्वी पर हर चार साल में एक लीप वर्ष क्यों होता है? ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी पर एक वर्ष ठीक 365 दिन नहीं बल्कि 365.2564 दिन का होता है, यह अतिरिक्त 0.2564 दिन हर चार साल में फरवरी के महीने में एक अतिरिक्त दिन (लीप दिन) के साथ समायोजित किया जाता है.

38. Earth की सतह का लगभग 70% महासागरों द्वारा कवर किया जाता है जिसमें इस गृह का 97% पानी होता है, ये महासागर महान रहस्यों और भौगोलिक विशेषताओं से भरे पड़े है. उदाहरण के तोर पर पृथ्वी की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला भी पानी के नीचे है.

39.  विज्ञानिको का यह मानना है कि, 3.8 अरब साल पहले महासागरों में जलीय जीवन की शुरुआत हुई थी. जिसमे मछलिया, समुंद्री किट इत्यादि सबसे पहले उत्पन हुए थे.

40. प्रशांत महासागर की सतह के नीचे जापान के दक्षिण पूर्व में "मारियाना ट्रेंच" नामक खाई पृथ्वी पर सबसे गहरी ज्ञात खाई है जोकि लगभग सात मील गहरी है.
41. अंटार्कटिका में पाई जाने वाली सूखी घाटियाँ Earth के सबसे शुष्क स्थानों में से एक है जोकि 4800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है व्  इस स्थान पर पिछले 2 मिलियन वर्षों से वर्षा नहीं हुई है.

42. नील नदी पृथ्वी की सबसे लंबी नदी है जो बुरुंडी में अपने स्रोत से 6,695 किलोमीटर दूर भूमध्य सागर तक फैली हुई है, हालांकि, अमेजन पानी स्टोरेज के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी नदी है.

43. पृथ्वी पर होने वाले मौसम का बदलाव इसके सूर्य के चारो और घूर्णन गति के कारण होते है.

44. Earth के Rotation की धुरी सूर्य के चारों ओर घूमने के संबंध में 23.4 डिग्री झुकी हुई है और पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर कक्षा का आकार 149,598,262 किमी है.

45. भूमध्य रेखा के दक्षिण में एक डिग्री पर स्थित  माउंट चिम्बोराजो का शिखर, पृथ्वी का सबसे ऊंचा बिंदु है. इस बिंदु पर, पृथ्वी का उभार सबसे बड़ा है.

46. Earth कि भूमध्यरेखीय परिधि 40,030.2 किमी व् इसका आयतन  1,083,206,916,846 घन किलोमीटर है.

47. पृथ्वी का घनत्व 5.513 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर व् भूतल क्षेत्र 510,064,472 वर्ग किलोमीटर है.

48.  पृथ्वी कि सतह का औसत तापमान -88/58 (न्यूनतम / अधिकतम) डिग्री सेल्सियस है.

49. Earth कि सतह का अब तक का सबसे गर्म दिन 56.7 ° C (134 ° F) डिग्री सेल्सियस था, जिसे 10 जुलाई 1913 को ग्रीनलैंड रंच, डेथ वैली, कैलिफोर्निया, में रिकॉर्ड किया गया था.

50. पृथ्वी का सबसे ठंडा स्थायी रूप से बसा हुआ स्थान: रूस के साइबेरिया के एक गाँव ओयमकॉन है, जहाँ का सर्दियों में तापमान -68 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है.

ये पढ़े :  Jupiter Planet ! बृहस्पति गृह से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

51. धरती पर अब तक का सबसे ठंडा तापमान अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर था जोकि शून्य से -89.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

52. Earth पर सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मेघालय का  मासिनराम  है, इस स्थान पर 11,871 मिमी औसत वार्षिक वर्षा होती है.

53.  मालदीव दुनिया का सबसे समतल देश है, जिसका औसत समुद्र स्तर 2.4 मीटर से अधिक है.

55. वैज्ञानिकों ने हाल ही में गणना की है कि  पृथ्वी पर 1500 से अधिक खनिज प्रदार्थ ऐसे है जिन्हे अभी तक खोजा नहीं जा सका है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मनुष्य पृथ्वी पर पाए जाने वाले 5000 से अधिक खनिजों से अवगत हैं.

56. हमारे ग्रह पृथ्वी पर कुछ चट्टानें अपने आप चलती हैं. हालांकि, वैज्ञानिक इन चट्टानों की वास्तविक गति को पकड़ने में अभी तक विफल रहे हैं.

57. पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच की सीमा को कर्मन रेखा के रूप में जाना जाता है व् यह सीमा पृथ्वी के समुद्र स्तर से 100 किमी की दूरी पर स्थित है. इस सीमा को पार करने वालो को ही अंतरिक्ष यात्री कहाँ जाता है.

58. पृथ्वी और सूर्य के बीच की न्यूनतम दूरी 147.5 मिलियन किलोमीटर है और पृथ्वी और सूर्य के बीच की अधिकतम दूरी (उदासीनता) 152.1 मिलियन किलोमीटर है.

59. विज्ञानिको का ऐसा मानना है कि कि कुछ क्षुद्रग्रह / धूमकेतु  भविष्य में Earth से टकरा सकते हैं और इस गृह के जीवन को पूरी तरह तबाह कर सकते हैं. क्या आप जानते है डायनासोर काल में एक ऐसी ही घटना घट चुकी है जिश्ने डायनासोर कि प्रजाति को पृथ्वी से मिटा दिया था.

60. वैज्ञानिकों ने हाल ही में अनुमान लगाया है कि पृथ्वी की सतह के नीचे 1,000 किमी की दूरी पर पानी का एक महासागर मौजूद है.

नोट : अगर आपको "पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी / Earth Facts in Hindi " लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे.


ये भी जानें :    

वन्यजीवों के लिए जन्नत कहे जाने वाले सुंदरबन से जुड़े रोचक तथ्य

Pluto ! प्लूटो गृह से जुड़े रोचक तथ्य व् दिलचस्प जानकारी

भारत के 50 सर्वश्रेष्ठ सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज से जुडी जानकारी




4 comments: