विश्व के 10 सबसे ख़तरनाक जानवरों के बारे में रोचक जानकारी - Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
इन ख़तरनाक जीवो में बहुत से ऐसे जीव (Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi) भी है, जो इंसानो के बेहद नजदीक पाए जाते है, लेकिन इंसान इन्हे नजरअंदाज़ कर देता है परंतु जब ये जीव अपना रौद्र रूप दिखाते है तो ये इंसान का जीवन भी समाप्त कर सकते है.
विश्व के 10 सबसे ख़तरनाक जानवरों के बारे में रोचक जानकारी - Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi
10. हाथी - Elephant
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi |
हाथी दिखने में एक विशाल व् शांत जानवर कहलाता है, लेकिन क्या आप जानते है जब इस शांत जानवर को गुस्सा आता है तो यह पूरा गांव तक तबा कर सकता है, सेकड़ो लोगो कि जान ले सकता है. साथ ही अगर कोई हाथी पागल हो जाता है और इंसानो पर हमला करना शुरू कर देता है तो ऐसे हाथियों से बचने का एक मात्र रास्ता, हाथी को गोली मार देना है.
ये पढ़े : जानिए विश्व में कहां पाए जाते हैं सफेद हाथी और इनसे जुड़े रोचक व दिलचस्प तथ्य
आपकी जानकारी के लिए बता दे, सम्पूर्ण विश्व में हर साल हाथियों के हमलो में लगभग 500 लोग मारे जाते है.
9. दरयाई घोडा - Hippopotamus
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi |
दरयाई घोडा जिसे जल में रहना पसंद है व् जिसकी सर्वाधिक संख्या अफ्रीका के जंगलो में पाई जाती है, एक बेहद आक्रामक और गुस्सैल स्वभाव का जीव है. इस जीव के गुस्सैल स्वभाव का अंदाजा मात्र इसी बात से लगाया जा सकता है, कि दरयाई घोडा अपने इलाके में किसी भी जानवर या इंसान का आना पसंद नहीं करते. ये जीव अपने इलाके में आने वाले मगरमच्छ तक को भी मार डालते है.
ये पढ़े : दरियाई घोड़े से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य
दरयाई घोड़े के किए गए हमलो के द्वारा विश्व में हर साल लगभग 800 - 1000 लोगो कि मोत हो जाती है.
8. मगरमच्छ - Crocodiles
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
मगरमच्छ जोकि पूर्ण रूप से मांसाहारी जीवो कि श्रेणी में आने वाला जानवर है व् जिसे नदियों का बेताज बादसाह कहाँ जाता है, जल में रहने वाला एक खूंखार जानवर है. मगरमच्छ अपने इलाके में आने वाले हर जीव पर हमला करता है व् उसका शिकार कर लेता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे, मगरमच्छ के द्वारा किए गए हमलो में प्रत्येक 100 जीवों में से मात्र 4-5 जीव ही इसके चंगुल से दूर हो पाते है अन्यथा सभी जीव अंत में इसका भोजन बन जाते है.
यह जीव नदियों में जाने वाले इंसानो व् नाव के द्वारा नदियों में यात्रा करने वाले लोगो पर जमकर हमला करता है व् हर साल लगभग 2000 लोगो को मोत के घाट उतर देता है.
7. टेपवर्म - Tapeworms
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi |
टेपवर्म कीड़े कि एक प्रजाति होती है जो जानवरो के शरीर में पाई जाती है. टेपवर्म कीड़ा - बीमार भेड़, बकरी, ऊंट, मुर्गा इत्यादि जानवरो कि आंत में प्रमुख रूप से पाया जाता है, व् जो मांसाहारी भोजन के द्वारा इन जीवो से मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर जाता है. जिस कर इंसान टेपवर्म कीड़े के सम्पर्ण में आकर गंभीर रूप से बीमार पड़ जाता है और अंत में ये कीड़ा उस व्यक्ति कि जान तक ले सकता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे टेपवर्म कीड़े के कारण विश्व में हर साल लगभग 3000 लोगो कि मृत्यु हो जाती है.
6. मधुमखी - Honey-bee
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
मधुमखी आमतौर पर सम्पूर्ण विश्व में पाया जाने वाला एक जीव है, जिसका पूरा जीवन शहद बनाने में बीत जाता है, लेकिन शहद बनाने के इलावा इस जीव का एक और प्रमुख कार्य होता है और वो है इंसानो पर हमला करना. जी हां दोस्तों, मधुमखी अकसर इंसानो को अपने समीप देख कर उन पर हमला कर देती है और ये इंसानो पर झुंड में हमला करती है जिसमे कुछ हजारो मधुमखियो से लेकर लाखो मधुमखिया होती है.
ये पढ़े : मधुमक्खी से जुड़े रोचक व् मजेदार तथ्य
आपकी जानकारी के लिए बता दे, इंसानो पर किए गए मधुमखियो के हमलो में किसी भी व्यक्ति का बचना नामुमकिन होता है और इनके हमलो में हर साल लगभग 8000 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते है.
5. जंगली सूअर
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi |
जंगली सूअर जंगलो में रहने वाला एक खतरनाक जीव है, जिसे इंसानो से बेहद डर लगता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे जब भी शिकारी मानव इस जीव पर हमला करता है तो यह अपने बचाव में इंसानो पर हमला कर देता है और जंगली सूअर के हमले में शिकारी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल तक हो जाता है और जिसकी अंत में मोत हो जाती है.
ये पढ़े : सूअर से जुड़े ज्ञानवर्धक रोचक व् दिलचस्प तथ्य
जंगली सूअर के द्वारा किए गए हमलो में हर साल हजारो लोगो कि मृत्यु हो जाती है.
4. कुत्ता - Dog
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
कुत्ता जिसे इंसानो का सबसे वफदार जानवर कहाँ जाता है व् जो इंसानो के बेहद नजदीक रहता है. लेकिन क्या आप जानते है जो जीव इंसानो के बेहद करीब रहता है वो ही जीव कभी कभी इंसानो के दुःख का कारण भी बन जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे जब भी कुत्ता अपने शांत व्यवहार को छोड़ कर आक्रमकता पर आता है तो यह अपने मालिक पर भी हमला कर सकता है.
इसी कारण कुत्ते को ख़तरनाक जीवो कि श्रेणी में 4 स्थान पर रखा गया है, क्युकी कुत्तो के किए गए हमलो में सम्पूर्ण विश्व में हर साल लगभग 25000 लोगो कि मृत्यु हो जाती है. जिन में सर्वाधिक आंकड़ा इंसानी बच्चो का होता है.
3. सांप - Snake
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
सांप एक ऐसा जीव जिसका नाम जहँन में आते ही इंसानो के पशीने छूटने लगते है व् जिसका इंसानो से प्राचीन काल से लेकर आज तक 36 का आंकड़ा रहा है. जी हां दोस्तों, सांप को सीधे शब्दो में इंसान का काल भी कहाँ जा सकता है, क्युकी सांपो के किए गए हमलो में आज तक सिर्फ 5 प्रतिशत लोग ही बच पाए है.
ये पढ़े : ये जीव है सांप का सबसे बड़ा दुश्मन - नेवलों से जुड़े ज्ञान से भरपूर रोचक तथ्य
सांपो के काटने के बाद अगर व्यक्ति को हॉस्पिटल नहीं ले जाया जाए तो मात्र एक घंटे में ही उस व्यक्ति कि मोत हो सकती है. क्या आप जानते है, विश्व में हर साल सांपो के हमलो में 50000 से अधिक लोग अपनी जान गवा देते है.
2. मनुष्य - Human
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
मनुष्य भी जानवरो कि ही एक समझदार प्रजाति है जोकि बंदरो का विकसित रूप है. मनुष्य को मनुष्य का सबसे वफादार दोस्त कहाँ जाता है लेकिन क्या आप जानते है इंसान ही इंसान का सबसे ख़तरनाक दुस्मन भी है.
जी हां दोस्तों, मानव ही मानव का सबसे ख़तरनाक दुस्मन होता है, जो सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे मनुष्य के द्वारा मनुष्य पर हर साल लगभग 10 लाख हमले किए जाते है, जिनमे आकड़ो के अनुसार हर साल लगभग 5 लाख लोगो कि मृत्यु हो जाती है.
1. मच्छर - Mosquitoes
![]() |
Top 10 Most Dangerous Animals |
मच्छर जिसे विश्व के 10 सबसे ख़तरनाक जीवो में पहला स्थान प्राप्त हुआ है और यह जीव सही मायनो में इसका हकदार भी है. क्युकि मच्छर जिसे इंसान अपने जीवन में नजरअंदाज करता आया है व् इस छोटे से जीव ने ही इंसानो को सबसे अधिक घाव दिए है.
मच्छर ने इंसानो को सेकड़ो ऐसी बीमारी दी है जिस कर हर साल लाखो लोगो कि मृत्यु हो जाती है. मच्छर के द्वारा फैलाए गए रोगो में मलेरिया , जीका बुखार, चिकनगुनिया व् डेंगू फीवर प्रमुख है.
मच्छर द्वारा वर्तमान में फैलाए जा रहे इन चार रोगो के कारण ही हर साल विश्व में लगभग 10 लाख लोगो कि मृत्यु हो जाती है.
नोट : अगर आपको 'विश्व के 10 सबसे ख़तरनाक जानवरों के बारे में रोचक जानकारी - Top 10 Most Dangerous Animals in Hindi' लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे.
ये भी जानें :
Best information
ReplyDelete