Breaking

इंसानो के बच्चे का भी शिकार कर सकता है बाज - पक्षियों में सबसे ख़तरनाक शिकारी बाज से जुड़े रोचक तथ्य

जानें पक्षियों में सबसे ख़तरनाक शिकारी बाज से जुड़े रोचक तथ्य / Eagle Bird Facts in Hindi

Eagle Bird Facts in Hindi
Eagle Bird Facts in Hindi
बादलों का सीना चीरकर उड़ने वाले पक्षी बाज -Eagle के बारे में आप भली-भांति जानते होंगे. बाज एक ऐसा पक्षी (Eagle Bird Facts in Hindi) है जो बादलों से भी ऊपर उड़ सकता है और इसके साथ ही यह पक्षी बहुत तेज रफ्तार से उड़ता है. उदाहरण के तौर पर बाज 380 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ सकता है.

चलिए जानते है......

पक्षियों में सबसे ख़तरनाक शिकारी बाज से जुड़े रोचक तथ्य - Eagle Bird Facts in Hindi

Eagle Bird Facts in Hindi
Eagle Bird Facts in Hindi


1. क्या आप जानते हैं जब भी पक्षियों के राजा की बात आती है तो उनमें बाज का नाम सबसे पहले लिया जाता है. क्योंकि यही एक मात्र ऐसा पक्षी है जो तेज रफ्तार के साथ ही शारीरिक रूप से भी सर्वाधिक शक्तिशाली माना जाता है.

2. बाज मांसाहारी जीवो की श्रेणी में आता है और इसका जीवनकाल लगभग 40 वर्ष से लेकर 70 वर्ष का होता है.

3. आपको जानकर हैरानी होगी बाज तेजी से उड़ने और सतह पर चलने की लिए भी जाना जाता है. यह पक्षी सतह पर भी गजब की तेजी से दौड़ता है.

4. बाज के शरीर की बनावट जैसे छाती की मजबूत मांसपेशियाँ , लम्बे पंख और स्ट्रीमलाइन आकार के फाल्कन सही मायने में इस पक्षी को गजब की रफ्तार देने  के लिए ही बने है.

5. बाज के शरीर की लंबाई 13 से 23 इंच तक हो सकती है तथा बाज क पंखो लंबाई 29 से 34 इंच तक होती है. इसके साथ ही मादा बाज का आकार नर बाज से बड़ा होता है.

6. बाज के पसंदीदा शिकारो में चिड़िया, कबूतर, चूहा व् बत्तख इत्यादि का शिकार ज्यादातर करता है.

7. बाज़ आकाश में 12000 फीट की उंचाई तक उड़ान भर सकता है

8. क्या आप जानते है बाज की अब तक लगभग 2000 प्रजाति खोजी जा चुकी है.

9. अगर आप बाज को नहीं पहचानते तो इसे जानने के लिए नीली स्लेटी और उसी रंग के लम्बे नुकील पंखो और पेट पर सफेद एवं काले धब्बो से पहचाना जा सकता है.

Eagle Bird Facts in Hindi (10 to 17)

10. आपको जानकर हैरानी होगी द्वितीय विश्व युद्ध में कबूतरों द्वारा भेजे संदेशो को रोकने के लिए घुमन्तु बाज का इस्तेमाल किया जाता था.

11. जंगलो में रहने वाले आदिवासी ज्यादातर छोटे -छोटे पक्षियों के शिकार के लिए बाज़ का सहारा लेते हैं.

12. बाज एक ऐसा पक्षी है जो अंटार्टिका के इलावा समूचे विश्व में पाया जाता है.

13. आपको जानकर हैरानी होगी कि बाज ही एकमात्र ऐसा शिकारी पक्षी है जो शिकार के लिए इंसान के 2 साल के बच्चे को भी उठा कर ले जा सकता है.

14. मादा बाज़ 1 से लेकर 3 अंडे देती है और लगभग बाज़ 34 से 36 दिनों तक अण्डों पर बैठती है जिसके बाद अण्डों में से बच्चे बाहर निकल आते हैं

15. क्या आप जानते है एक स्वस्थ बाज 6 किलोग्राम वजन को उठा कर हवा में उड़ सकता है.

16. जिस तरह बाज तेजी का प्रतिक माना जाता है ठीक इसी प्रकार बाज के बच्चे का भी बहुत तेजी से विकास होता हैं यह 6 सप्ताह में 3-4 किलो हो जाता हैं.

17. बाज की नजर भी बहुत तेज़ होती है उदाहरण के तोर पर यह अपने शिकार को 5 किलोमीटर की दूरी पर भी देख लेता है.

नोट : अगर आपको 'जानें पक्षियों में सबसे ख़तरनाक शिकारी बाज से जुड़े रोचक तथ्य / Eagle Bird Facts in Hindi' लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करें. आपका किया गया एक शेयर GyaniMaster Team का हौसला बढ़ाने में अहम योगदान देता है. आप हमसे जुड़ने के लिए Free Email Subscribe और हमारे Facebook Page को फॉलो करें.

ये भी जानें :



आखिर क्यों कहाँ जाता है तोते को एक समझदार पक्षी - रंग बिरंगे पक्षी तोते से जुड़े रोचक तथ्य



गजब के रोचक रहस्य छिपे हैं इस खूबसूरत जीव में - जानें खरगोश से जुड़े रोचक तथ्य


World Top 5 Most Haunted Palace ! विश्व के 5 सबसे डरावने स्थल जहाँ इंसानो का जाना मना है

1 comment: