Breaking

आखिर क्यों कहाँ जाता है तोते को एक समझदार पक्षी - रंग बिरंगे पक्षी तोते से जुड़े रोचक तथ्य

जानें रंग बिरंगे पक्षी तोते से जुड़े रोचक तथ्य / Parrot Facts in Hindi


Parrot Facts in Hindi
तोता जिसे अंग्रेजी भाषा में पैरेट के नाम से भी जाना जाता है और आम भाषा में पोपट, तोता, मिठू इत्यादि नामों से जाना जाता है. यह एक बेहद खूबसूरत रंग बिरंगा पक्षी (Parrot Facts in Hindi) होता है जो सीखाने पर इंसानों की तरह बोल सकता है.उदाहरण के तोर पर तोता इंसानो के सिखाए शब्द बोल सकता है लेकिन यह बातो का जवाब नहीं दे सकता.

जी हां दोस्तों आज का हमारा लेख इसी बेहद खूबसूरत पक्षी (Parrot Facts in Hindi) से संबंधित है. आज हम आपको तोते से जुडी वे सभी रोचक व् दिलशप बातें बताने जा रहे है जो आपने आज से पहले शायद ही कहीं पढ़ी होंगी.तो चलिए जानते है

रंग बिरंगे पक्षी तोते से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य - Parrot Facts in Hindi

Parrot Facts in Hindi

1. तोता, पक्षियों के सिटैसी वर्ग के सिटैसिडी कुल का पक्षी है.

2. तोते की कुछ प्रजातियों का जीवनकाल इंसानों के जीवन काल के बराबर होता है और इन प्रजातियों के तोते लगभग 80 साल तक जीवित रह सकते हैं.

3. तोते गर्म खून के पक्षी होते हैं और यह भोजन में फल, फूल, नट और छोटे-मोटे कीड़े खाते हैं.

4. विश्व में अब तक खोजी गई तोतो की कुल प्रजाति 370  है व् इन सभी प्रजातियों में सबसे आकर्षक तोते दक्षिण अमेरिका में पाए जाते है


5. दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली तोतो की प्रजाति को मकाउ पैरेट (Macaw Parrot ) के नाम से जाना जाता है. इस पक्षी का आकार विश्व में पाए जाने वाले सभी तोतो के आकार से बड़ा होता है.

6. एक स्वस्थ मकाउ पैरेट का वजन लगभग 2 किलो तक हो सकता है व् इसका आकार साढे 3 फ़ीट तक होता है और पंखों का  फैलाव डेढ़ मीटर तक होता है.

7. आपको जानकर हैरानी होगी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला तोता जिसे ऑस्ट्रेलियन नाईट पैरेट के नाम से जाना जाता है. इसके साथ ही दुनिया में सबसे रहस्यमई पक्षी के रूप में भी इसी पक्षी को जाना जाता है क्योंकि इसे अब तक मात्र चार पांच लोग देख पाए है.

8. भारत में आमतौर पर हरे रंग के तोते पाए जाते हैं जिनकी एक लाल रंग की मुड़ी हुई चोंच होती है व् इनकी गर्दन पर लाल एवं काले रंग के वृत्त होते हैं.

9. विश्व में कई रंगो के तोते पाए जाते है जैसे नीला , हरा , सफ़ेद इत्यादि. लेकिन सभी तोतो के अंडे पूरे सफ़ेद रंग के ही होते हैं.

10. तोते समाजिक श्रेणी के पक्षियों में गिने जाते हैं क्योंकि यह पक्षी अक्सर समाज बनाकर रहते हैं और इनके झुंड में 40 से 50 तोते होते है.

11. तोते की उड़ने की रफ़्तार बहुत तेज होती है यह लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकते है.

12. अमेरिका में पाया जाने वाले सलेटी रंग का तोता इंसानो की बोली की नक़ल करने वाला सबसे बेहतरीन तोता होता है जो दुनिया में सबसे अच्छी बोली बोलने के लिए जाना जाता है.

13. तोता एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पंजे से अपने मुंह में खाना पहुंचा सकता है.

14. क्या आप जानते है तोते की चोंच लगातार बढ़ती रहती है और इसलिए वे जंगलो में खाने, चबाने वाली लकड़ी के ऊपर और नीचे के हिस्सों को एक साथ पीसते हुए देखें जा सकते है.

15. आपको जानकर आश्चर्य होगा तोते अपने बच्चों को जन्म देने के बाद इनका नाम भी रखते हैं और जीवनभर यह तोते इसी नाम से पुकारे जाते हैं.

16. समूचे विश्व में भिन्न-भिन्न रंगों के तोते पाए जाते हैं इनमें कुछ प्रमुख रंग जैसे हरा, लाल, नीला और सफेद रंग के तोते होते हैं.

17. दुनिया का सबसे ज़्यादा पढ़ा लिखा तोता "Puck" नाम का था. जिसका नाम 1995 से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है व् इसके शब्दकोश में कुल 1728 शब्द थे.

18. अब तक दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का तोता जिसका नाम "Cookie" था, उसकी मौत 27 August 2016 उम्र 83 का होने के बाद हुई थी.

नोट : अगर आपको यह लेख 'जानें रंग बिरंगे पक्षी तोते से जुड़े रोचक तथ्य - Parrot Facts in Hindi' लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करें. आपका किया गया एक शेयर GyaniMaster Team का हौसला बढ़ाने में अहम योगदान देता है. आप हमसे जुड़ने के लिए Free Email Subscribe और हमारे Facebook Page को फॉलो करें.

ये भी जानें 

जानें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुडी रोचक जानकारी

इस जीव को कहते हैं समुंद्र की चलती फिरती बिजली - जानें इलेक्ट्रिक ईल से जुड़े रोचक तथ्य


वन्यजीवों के लिए जन्नत कहे जाने वाले सुंदरबन से जुड़े रोचक तथ्य

Top 5 Hill Stations ! भारत के 5 सबसे खूबसूरत पहाड़ी टूरिस्ट स्थल

No comments:

Post a Comment