Breaking

भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुडी रोचक जानकारी

जानें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुडी रोचक जानकारी / Peacock Information in Hindi

Peacock Information in Hindi
मोर जिसे भारत के सभी राज्यों में आमतौर पर देखा जा सकता है. यह रंग बिरंगा पक्षी दिखने में बेहद खूबसूरत होता है परंतु यह अधिक दुरी तक नहीं उड़ सकता.मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी है.

जी हां दोस्तों आज का हमारा लेख इसी खूबसूरत पक्षी (Peacock Information in Hindi) से सम्बंधित है. आज हम आपको मोर से जुड़े कुछ बेहद रोचक व दिलचस्प तथ्य बताने जा रहे हैं. जो आपने आज से पहले शायद ही कही पढ़े होंगे. तो देर न करते हुए चलिए जानते हैं.

भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुड़े रोचक तथ्य - Peacock Facts in Hindi

Peacock Information in Hindi

1. मोर प्राचीन काल से ही शिष्टता और सुंदरता का प्रतीक माना गया है और प्राचीन काल से ही मोर पंख को मुकुट और सिंहासनों पर लगाया जाता रहा है.

2. मोर से संबंधित एक रोचक तथ्य यह भी है की प्राचीन समय के बड़े बड़े विद्वान और कवि मोर पंख में स्याही भर कर अपनी लेखन कला को प्रदर्शित करते थे.

3. आपको जानकर हैरानी होगी मोर पक्षी का मूल स्थान भारत रहा है और सर्वप्रथम सिकंदर इस पक्षी को भारत से यूनान ले गया था जिसके पश्चात दुनिया भर के कई देशों में मोर का आगमन हो गया था.

4. नर मोर पक्षी मादा मोरनी की तुलना में अधिक सुंदर, रंगीन और उज्ज्वल होता है नर मोर के आकर्षित करने वाले बड़े बड़े पंख होते है मोरनी में ये पंख नहीं होते.

5. विश्व में पायी जाने वाली मोर की प्रजातियों में सबसे खूबसूरत मोर भारत में ही पाए जाते है.

6. एक स्वस्थ मोर का वजन 5 से 7 किलोग्राम तक हो सकता है.

7. क्या आप जानते है भारत के अलावा 'म्यांमार' का भी राष्ट्रीय पक्षी मोर ही है

8. क्या आप जानते हैं मोर को साइंस की भाषा में पावो क्रिस्टेटस के नाम से जाना जाता है और इसे इंग्लिश भाषा में पीकॉक के नाम से जाना जाता है.

9. एक स्वस्थ मोर का जीवनकाल 20 वर्ष होता है

10. मोर सर्वाहारी पक्षी होते हैं उदाहरण के तोर पर यह पक्षी अनाज, बाजरा, फल सांप, छिपकली और कई तरह के कीड़े खाते हैं.

11. मोर पक्षी के लिए बरसात का मौसम सबसे प्यारा होता है और इस मौसम में यह मोरनी को आकर्षित करने के लिए मनमोहक नृत्य करते हैं.

12. मोर समाजिक प्राणी होते है और यह पक्षी परिवार बनाकर रहते है. इनके झुंड में एक मोर व् चार - पांच मोरनी तथा इनके बच्चे शामिल होते है.

13. भारत में, मोर के शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंदित है. यह भारतीय वन्यजीव अधिनियम, 1972 के तहत पूरी तरह से संरक्षित प्रजाति है.

नोट : अगर आपको 'जानें भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुडी रोचक जानकारी - Peacock Information in Hindi' लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करें. आपका किया गया एक शेयर GyaniMaster Team का हौसला बढ़ाने में अहम योगदान देता है. आप हमसे जुड़ने के लिए Free Email Subscribe और हमारे Facebook Page को फॉलो करें.

ये भी जानें : 

तितली देख सकती हैं भविष्य - जानें तितली से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य


गजब के रोचक रहस्य छिपे हैं इस खूबसूरत जीव में - जानें खरगोश से जुड़े रोचक तथ्य


इस जीव को कहते हैं समुंद्र की चलती फिरती बिजली - जानें इलेक्ट्रिक ईल से जुड़े रोचक तथ्य

No comments:

Post a Comment