Breaking

Snake Facts ! सांप के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य व् अनोखी जानकारी

सांप के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य व् अनोखी जानकारी - Snake Facts in Hindi


Snake Facts in Hindi
Snake Facts in Hindi
सांप (Snake) एक रेंगने वाला जीव है जो आयरलैंड, आइसलैंड, न्यूजीलैंड, उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों को छोड़कर सम्पूर्ण विश्व में पाए जाते है.
सांप एक जहरीला जीव है जो दुनिया में सबसे अधिक इंसानो पर हमला करता है. सांप के हमलो में हर साल हजारो लोग मारे जाते है, क्युकि इस जीव में पाया जाने वाला जहर विश्व के अन्य सभी जीवो में पाए जाने वाले जहर से कही अधिक जानलेवा (Snake Facts in Hindi) होता है.

सांप (Snake) अगर इंसान को काट लेता है तो ये अपना जहर मनुष्य के शरीर में छोड़ देता है, जिसके बाद अगर उस व्यक्ति को एक घंटे के भीतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलती तो व्यक्ति का बचना नामुमकिन हो जाता है.

दुनिया भर के विषैले सांपों की लगभग 725 प्रजातियों में से 250 प्रजातियां ही इंसानों पर सर्वाधिक हमले करती है.

सांप के बारे में हैरान कर देने वाले 50 रोचक तथ्य व् अनोखी जानकारी - Snake Facts in Hindi

Snake Facts in Hindi
Snake Facts in Hindi

1. दुनिया का सबसे खतरनाक साँप Saw-Scaled Viper है,जो हर साल किसी भी अन्य साँप की तुलना में अधिक लोगों को काटता है.

2. एक मृत सांप का मृत सिर अपनी मौत के कुछ घंटे बाद भी काट सकता है, इसीलिए मरे हुए सांप के सिर से दूर रहना चाहिए.

3. विज्ञानिको के अनुसार Snake चार पैर वाले सरीसृप के पूर्वज से विकसित हुए हैं लेकिन समय से साथ सांपो ने अपने पैर गवा दिए व् ये रेंगने वाले जीव बन कर उबरे.

4. वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इंसानो के सांपों से डरने के कारन ही सांप इंसानो को अधिक काटते है.

5. इंसानो में सांप का डर दुनिया भर के सबसे आम Phobia में से एक है जिसे Ophiophobia के नाम से जाना जाता है.

6. साँप का शरीर जितना गर्म होता है, उतना ही जल्दी यह अपने शिकार को पचा सकता है. आमतौर पर, सांप को अपना भोजन पचाने में 3 से 5 दिन लगते हैं.

7. एनाकोंडा जैसे सांपो को अपना भोजन पचाने में कई हफ्तों से लेकर महीने तक लग जाते है, विश्व में एनाकोंडा सांप की पाचन क्रिया सबसे धीमी है.

8. दुनिया का सबसे भारी सांप एनाकोंडा है, इसका वजन 595 पाउंड (270 किलोग्राम) और यह 16 फीट (5 मीटर) से अधिक लंबा हो सकता है.

9. आपको जानकर हैरानी होगी एनाकोंडा सांप इंसान का भी शिकार कर सकता है व् ये इंसानो के साथ साथ हिरन, लोमड़ी, ऊदबिलाव इत्यादि को निगल सकता है.

10. सांप मांसाहारी जीवो की श्रेणी में आने वाला जीव है जिनकी आँखों पर पलकें नहीं होती.

11. Snake अपना भोजन चबाने की वजाए निगलते है क्युकि सांप के मुँह में चबाने वाले दांत नहीं होते.

12. सांपों के जबड़े लचीले होते हैं जिस कारन ये अपने सिर से बड़ा शिकार भी निगल सकते है.

13. आपको जानकर हैरानी होगी सांपों के आंतरिक कान होते हैं लेकिन बाहरी कान नहीं होते.

14. विश्व में साँप की लगभग 3000 विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं.

15. सांप साल में कई बार अपनी त्वचा बदलते है, और शरीर की पुरानी त्वचा को शरीर से बाहर निकाल देते है जिसे केचली कहा जाता है.

ये पढ़े :    ये जीव है सांप का सबसे बड़ा दुश्मन - नेवलों से जुड़े ज्ञान से भरपूर रोचक तथ्य

16. साँप की कुछ प्रजातियाँ, जैसे Cobras और Black Mambas, अपने शिकार को मारने के लिए विष का उपयोग करते हैं.

17. क्या आप जानते है सांप सूंघने के लिए अपनी जीभ का उपयोग करते है.

18. सांपो की प्रजाति अजगर अपने शिकार को मारने के लिए, शिकार के चारों ओर कसकर कुंडली मार लेते है व् कुंडली के दबाव से शिकार का दम घोट कर मारता है.

19. जल में रहने कुछ समुद्री सांप अपनी त्वचा के माध्यम से आंशिक रूप से सांस ले सकते हैं, जिससे पानी के भीतर अधिक देर तक गोता लगाया जा सकता है.

Snake Facts in Hindi

Snake Facts in Hindi (20 to 40)


20. एनाकॉन्डा दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले बड़े, गैर विषैले सांप हैं जो लंबाई में 5 मीटर (16 फीट) तक हो सकते है.


21. Python Snake को विश्व का सबसे विशालकाय सांप कहा जाता है. आपकी जानकरी के लिए बता दे ये सांप लंबाई में 8.7 मीटर (28 फीट) से भी अधिक बढे हो सकते है.

22. सांप की त्वचा चिकनी व् सूखी होती है.

23.  दुनिया भर में विषैले सांपों की लगभग 725 प्रजातियाँ मौजूद हैं.

24. एक छोटे आकार के सांप को अपना भोजन पचाने में 3 से 5 दिन लगते है व् इन सांपो का प्रिय भोजन चूहे व् खरगोश के बच्चे होते है.

Snake Facts in Hindi
The Flowerpot Snake

25. The Flowerpot Snake को प्रजनन के लिए मादा साथी की आवश्यकता नहीं होती क्युकी ये सांप द्विलिंगी होते है.

26.  दुनिया में सबसे भारी सांप एनाकोंडा है व् इसका वजन 595 पाउंड से भी अधिक हो सकता है.

27. एनाकोंडा सांप पानी के नीचे दस मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है.

28.  क्या आप जानते है सांप अपनी आँखें खोलकर सोते हैं.
29. दुनिया का सबसे जहरीला सांप एशिया का King Cobra है जो भारत से लेकर समूचे एशिया में पाया जाता है. भारत में इसे काला नाग, नाग देवता इत्यादि नामो से जाना जाता है.

30. King Cobra सांप को सबसे बुद्धिमान सांपों में से एक माना जाता है.

ये पढ़े :    कोमोडो ड्रैगन से जुड़े हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य - ये है विश्व की सबसे बड़ी छिपकली

31. दुनिया का सबसे तेज रेंगने वाला सांप Black Mamba है जो पलक छपकते ही इंसानो की आँखों से ओझल हो जाता है.

32. आपको जानकर हैरानी होगी सांप एक साल में 40,000 से अधिक लोगों को मारते हैं.

33. विश्व के 10 सबसे घातक सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते है, जिस में Black Mamba से लेकर King Cobra शामिल है.

34. सांप अपना मुंह 150 डिग्री तक खोल सकते है.

35. सांप 2 साल तक बिना भोजन के जीवित रह सकते हैं और यह जीव नम या शुष्क मौसम में रहना पसंद करते हैं.

36. आपको जानकर हैरानी होगी भारत में पाए जाने वाले किंग कोबरा सांप के विष में एक विशाल हाथी को मारने की क्षमता होती है.

37. Inland Taipan Snake के विष में एक बार में 80 इंसानो को मारने की क्षमता होती है.

38. Rattle Snake प्रजाति के सांप को झुंझूने बजाने वाला सांप भी कहाँ जाता है, क्युकि ये सांप अपनी पुंछ की गतिविधि के द्वारा झुंझूने जैसी आवाज निकालता है.

39. आपकी जानकारी के लिए बता दे Rattle Snake के सिर पर सींग पाए जाते है.

Snake Facts in Hindi (40 to 55)


40. सांपो की कुछ प्रजातियों के 200 से अधिक दांत होते हैं लेकिन इन दांतो का उपयोग भोजन को चबाने के लिए नहीं किया जा सकता.

41. विज्ञानिको के अनुसार प्राचीन काल में सांपो की लंबाई 50 फ़ीट तक होती थी व् इस बात के पुख्ता सबूत प्राचीन काल के सांपो के जीवाश्मों से मिले है.

42. आपको जानकर हैरानी होगी सांपो के काटने से मरने की वजाए अधिक इंसान सांप के काटने के डर के कारन मर जाते है.

43. आपको जानकर हैरानी होगी सांपो का इंसानो पर किया गया हर वार सफल होता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे सांपो के इंसानो पर किए गए हमलो की सत प्रतिसत स्ट्राइक रेट है.

44. सांप साल में कम से कम 3 बार अपनी त्वचा बदलते है

45. विश्व में सांपो की उड़ने वाली प्रजातियां भी पाई जाती है, जो एक पेड़ से दूसरे पेड़ का सफर उड़ कर तय करते है.

ये पढ़े :    चमगादड़ से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य जो आप नहीं जानते

46. सांप का जहर दो प्रकार का होता है. जिन में कुछ सांपो का जहर इंसान के नर्वस सिस्टम को चपेट में लेता है व् कुछ सांपो का जहर इंसानो के ऊतकों को नस्ट कर देता है.

47. क्या आप जानते सांप इंसानो की तरह उल्टिया भी कर सकता है, सांप अक्सर खतरा महसूस होने पर उल्टिया करता है जिस से इनके शरीर का वजन कम हो जाता है व् ये और अधिक तेजी से भागता है.

48. एक स्वस्थ सांप की औसतन आयु 15 से 20 वर्ष की होती है, लेकिन कुछ सांपो की प्रजातियां (अनाकोंडा, पायथन) ऐसी भी होती है जो 50 साल तक जीवित रह सकती है.


Snake Facts in Hindi
Leptotyphlops Carle

49. Leptotyphlops Carle दुनिया का सबसे छोटा सांप है जिसका अधिकतम आकार महज 4 या 5 इंच तक हो सकता है.

50. मादा सांप नर सांपो की तुलना में बड़ी है.

51. ब्राजील में स्थित Snake Island  दुनिया का एक मात्र ऐसा टापू है जिस पर प्रत्येक 1 वर्ग मीटर के दायरे में औसतन 5 सांप रहते है. इस द्वीप पर दुनिया के सबसे अधिक जहरीले सांप पाए जाते है.

52. सांपों के शरीर का तापमान वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है.

53. क्या आप जानते है सांप सपेरों की बीन की धुन से नही बल्कि उनके हाव-भावों से आकर्षित होते है.

54. विश्व में सांपो की कई ऐसी प्रजातियां भी पाई जाती है जिनके 2 सिर होते है व् ये 2 सिर भोजन के लिए आपस में लड़ भी सकते है.

55. अफ्रीका में पाए जाने वाला Black Mamba सांप के द्वारा काटे गए लोगो में से 99% लोगो की मौत हो जाती है.

नोट : अगर आपको "सांप के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य व् अनोखी जानकारी / Snake Facts in Hindi" लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. 

ये भी जानें : 


DANGEROUS ANIMALS ! विश्व के 10 सबसे ख़तरनाक जानवरों के बारे में रोचक जानकारी

दुनिया के 5 सबसे बुद्धिमान जानवरों से जुडी रोचक जानकारी

मकड़ियों में होती है ये गजब की खूबियां - जानें मकड़ी से जुड़े रोचक व् दिलचस्प तथ्य

3 comments:

  1. Kiya bat hai ....aapka blog achaa 👍👍👍👍

    ReplyDelete
  2. Yes, it's right very very nice 👏😊👍exlent supper thank 🙏for 🙏💕helping to us

    ReplyDelete