Breaking

Taiwan ! ताइवान के बारे में रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

ताइवान के बारे में रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Taiwan Facts in Hindi


Taiwan Facts in Hindi
Taiwan Facts in Hindi
Taiwan, आधिकारिक तौर पर चीन गणराज्य (ROC), पूर्वी एशिया का एक खूबसूरत देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 35,980 वर्ग किमी है.
Taiwan की राजधानी Taipei है और इस देश का सबसे बड़ा शहर New Taipei है.
The Republic of China के अंतर्गत आने के बावजूद Taiwan चीन को किसी भी तरह का टेक्स नहीं देता और एक अलग देश (Taiwan Facts in Hindi) की तरह ही अपनी सरकार चलाता है.

इस देश की आधिकारिक मुद्रा New Taiwan Dollar है व्  Mandarin, और Hakka ताइवान की राष्ट्रीय भाषाएँ हैं.

Taiwan की जीवनशैली बेहद शांत व् निर्मल स्वभाव की है, इस देश में बड़ो का आदर व् गरीबो की सहायता संबंधित ज्ञान को जीवन में तवज्जु दी जाती है.

ताइवान के बारे में रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Taiwan Facts in Hindi


Taiwan Facts in Hindi
Taiwan Facts in Hindi

1.  Taiwan एक छोटा सा द्वीप देश है, जिस में लगभग 23 मिलियन लोग रहते हैं.

2. इस द्वीप के आकार का अंजादा मात्र इसी बात से लगाया जा सकता है की इस पूरे द्वीप के चारों ओर Vehicle Drive करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं

3. Taiwan की कुल जनसख्या के लगभग 80 % लोग मूल निवासी है व् 15 प्रतिशत लोग चीन से यहाँ आकर बस गए और 5 % अन्य देशो से आए लोगो का है.

4. Taiwan में ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले है व् इन लोगो को प्रकृति से बेहद लगाव होता है .

5. ताइवान में लगभग 90 % लोग बौद्ध धर्म से जुड़े है व् 10 % लोग अन्य धर्मो से आते है.

6. Taiwan में दुनिया की चीनी कला का सबसे बड़ा संग्रह है.

7. 1590 में पुर्तगालियों द्वारा ताइवान की खोज करने से पहले, इस द्वीप को "समुद्र के पार एक मुदबॉल" के रूप में संदर्भित किया गया था.

8. ताइवान Rings of Fire में स्थित है, जो इस छोटे द्वीप को दुनिया के सबसे अधिक भूकंप गतिविधियों वाले स्थानों में से एक बनाता है.

9. Taiwan में हर साल 1,000 से अधिक छोटे - बड़े भूकंप आते है.

10. ताइवान के लोग साफ़ सफाई से प्रति बेहद स्वेदनशील होते है, ये लोग अपने घरो के कचरो को तब तक अपने घरो में ही रखते है जब तक कचरा उठाने वाली गाडी इनके घरो से कचरा लेकर नहीं चली जाती.
11. Tainan ताइवान का सबसे पुराना शहर है जिसे संन 1590 में बसाया गया था.

12. Taiwan के लोगो को संगीत बेहद पसंद है, ये लोग संगीत वाद्ययंत्र बजाने से लेकर सुरले गीत गाने सम्बंधित गतिविधियों में शामिल रहते है.

13. ताइवान को "Asia Face Mask Capital" भी कहाँ जाता है. क्योंकि ताइवान के लोग अक्सर फेस मास्क पहने रहते हैं, ये लोग बीमारी व् प्रदूषण से बचने के लिए ऐसा करते है.


14. Taiwan में,  4 नंबर को (अमेरिका में नंबर 13 की तरह) अशुभ माना जाता है व् इस देश में आपको अस्पताल और होटल जैसी इमारतों में चौथी मंजिल नहीं मिलेगी.

15. Taiwan की अर्थव्यवस्ता छोटे -बड़े उद्यमों पर टिकी हुई है और जिसमें सरकारी अधिकारी, किसान, छोटे व्यवसाय के मालिक और कारीगर शामिल हैं.

Taiwan Facts in Hindi
Taiwan Facts in Hindi

16. Taiwan की लड़कियों को गोरी त्वचा बेहद पसंद होती है, यही कारन है की इस देश में आपको लगभग सभी महिलाएं धुप से बचने के लिए मास्क का उपयोग करती दिख जाएगी.

17. ताइवान की संस्कृति में शिक्षा के संदर्ब में कड़ी मेहनत पर अधिक बल दिया जाता है व् इसी कारन इस देश के बच्चे गणित में विश्व में सबसे आगे रहते है. इस देश के बच्चे इतना अध्ययन करते हैं कि उनके पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गणित स्कोर रहता है.

18. Taiwan के नागरिको को अपने काम से बेहद लगाव होता है व् ये लोग प्रति सप्ताह कम से कम 70 घंटे अपनी नौकरी या बिज़नेस को देते है.

19. इस देश में आपको कचरे के डिब्बे सड़को पर नहीं मिलेंगे, बल्कि इन्हे घर या दूकान के अंदर रखा जाता है.

20. Taiwan विश्व के सबसे अधिक वायु प्रदुषण वाले इलाको में से एक है.

ये पढ़े :   VIETNAM FACTS | वियतनाम से जुड़े रोचक व् महत्वपूर्ण तथ्य

21. ताइवान में चमगादड़ो की संख्या बेहद अधिक है, इस देश में ये जींव आपको सामान्य पार्को से लेकर आपके चारो और उड़ते मिल जायेगे.

22. Taiwan की संस्कृति के अनुसार बड़ों के लिए विनम्रता, आदर और सम्मान का भाव इस देश की संस्कृति का मुख्य हिस्सा है. इस देश में घर के बड़ो के साथ तेज आवाज में बात नहीं की जा सकती.

23. ताइवानवासी अपने घर आने वाले मेहमानो के साथ बेहद उच्च कोटि का बर्ताव करते है, ये लोग अपने मेहमान की इच्छा अनुसार अवल दर्जे के पकवान अपने मेहमानो के लिए बनाते है.

24. 18 वीं शताब्दी में Spanish लोगो ने इस इलाके पर बसने की योजना बनाई थी, लेकिन वे इस योजना में सफल नहीं हो सके.

25.  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, Taiwan में महान आर्थिक विकास और औद्योगिकीकरण हुआ, जिस कारन इस देश की अर्थव्यवस्था में बेहद अधिक मजबूती आई व् इस देश के लोगो का आर्थिक विकास हुआ.

ताइवान के बारे में रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Taiwan Facts in Hindi (25 to 40)


26. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह देश एक लोकतांत्रिक सरकार व् सविधान की तरफ बढ़ना शुरू हुआ, लेकिन कुछ अंदरूनी ताकतों के कारन इसमें सफल न हो सका.

27. क्या आप जानते है Taiwan का पहला राष्ट्रपति चुनाव 1996 में हुआ था.

28. Taiwan के बच्चों को आमतौर पर कम उम्र में ही गणित और संगीत वाद्ययंत्र सीखने के लिए माता पिता द्वारा प्रेरित किया जाता है.

29. ताइवान हर साल अगस्त में (ताइवान के चंद्र कैलेंडर का सातवां महीना), Hungry Ghost Festival मनाता है,
इस त्यौहार से जुडी परंपरा के अनुसार, इस दिन नरक के द्वार खुलते हैं, व् विनाशकारी भूत - प्रेतों की शक्तियो से बचने के लिए ताइवानवाशी इस दिन पूजा - पाठ इत्यादि करते है. आपकी जानकारी के लिए बता दे इस महीने में शादी करने, व्यवसाय शुरू करने या पूरे महीने के दौरान यात्रा करना अशुभ माना जाता है.

30. Taiwan में गर्मियों के दौरान मौसम बेहद सुहावना हो जाता है व् गर्मियों में लगभग हर दोपहर बारिश होती है.
Taiwan Facts in Hindi
Taiwan Map

31. क्या आप जानते है ताइवान 2009 मे प्रकृति का बेहद रौद्र रूप देख चूका है. आपकी जानकारी के लिए बता दे 2009 में ताइवान में सबसे घातक आंधी  Typhoon Moorgate तूफ़ान आया था. जिसने इस द्वीप के कई इलाको को पूरी तरह नष्ट कर दिया था. तूफान ने 673 लोगों की जान ले ली थी और 26 लोग लापता हो गए थे,

32. इस तूफ़ान के कारन ताइवान में लगभग $ 33 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था.

33. ताइवान का झंडा तीन रंगो से बना है जिसे रिपब्लिक ऑफ़ चीन का झंडा भी कहाँ जाता है क्युकि ताइवान देश रिपब्लिक ऑफ़ चीन का ही हिस्सा है. ताइवान के झंडे में लाल, नीला व् सफ़ेद रंग का सूरज बना हुआ है. झंडे में सूरज की बारह किरणें घड़ी के 12 चीनी समय और वर्ष के 12 महीनों का प्रतिनिधित्व करती हैं.

Taiwan Facts in Hindi
Taiwan FLag

34. Taiwan के झंडे का लाल रंग क्रांतिकारियों के प्रतिनिदित्व को दर्शाता है व् इस  झंडे को 1928 में आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई थी.

ये पढ़े :   दक्षिण कोरिया के बारे में हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

36. ताइवान के झंडे का डिज़ाइन सन यात सेन और लू हाओ तुंग ने किया था.

37. आपको जानकर हैरानी होगी की वर्तमान में Chin ताइवान की स्वतंत्रता को मान्यता नहीं देता है, जिस कारन ताइवान में नेशनल खेल कार्यक्रमों के दौरान ताइवान के झंडे का उपयोग करने की अनुमति नहीं है.

38. हालाँकि Taiwan एक स्वतंत्र देश के रूप में काम करता है, लेकिन कई देश (United State) आधिकारिक तौर पर इसे एक देश के रूप में मान्यता नहीं देते है. पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ताइवान को चीन का एक अलग प्रांत मानता है, और जो देश चीन के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखना चाहते हैं उन्हें Taiwan के साथ अपने औपचारिक संबंधों को चीन के अनुसार ही बदलना पड़ता है.

39. चीन Taiwan को अपना पाखण्डी प्रांत मानता है, इसी कारनवश, चीन ने 1971 में ताइवान को संयुक्त राष्ट्र से बाहर कर दिया था.

ताइवान के बारे में रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Taiwan Facts in Hindi (40 to 60)


40. The World Happiness Report के अनुसार ताइवान दुनिया के156 देशो में 35 वां सबसे खुशहाल देश है. यह हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की तुलना में अधिक खुशहाल देश माना जाता है.

41. ताइवान की प्रगृति में पुरषो की तरह, महिलाओ का भी अधिक योगदान रहता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे ताइवान की महिलाएं श्रम शक्ति का 50.46% और विधायिका का 33%, योगदान देती है.

42. Eluanbi Lighthouse ताइवान में सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों सथलो में से एक है, जिसका निर्माण 1882 में किया गया था.

43. Taiwan का कोई सीमावर्ती देश नहीं है और यह मुख्यभूमि चीन के तट से समुद्र के बीच में बसा हुआ एक द्वीप इलाका है.

44. Taiwan के संदर्ब में एक रोचक तथ्य यह है कि यह इलाका 10,000 साल पहले अंतिम हिमयुग के दौरान, चीन के साथ जुड़ा हुआ था. लेकिन समय के साथ  यह एक समुन्द्र में बसा द्वीप भूगोलिक क्षेत्र बन गया.

45. पुर्तगालियों ने 1590 में "Taiwan" की खोज की थी और इसे "इल्हा फॉर्मोसा" या "सुंदर द्वीप" नाम दिया था.

46. ताइवान में सबसे ऊंचा पर्वत Yushan National Park में स्थित Yushan, पर्वत है



47. Taiwan का राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र, और इसका सबसे बड़ा शहर, Taipei है,

48. ताइवानी इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और दुखद घटनाओं में से एक "28 फरवरी की घटना" है, 1947 में इस तारीख को, KMT के नेतृत्व वाली रिपब्लिक ऑफ चाइना सरकार ने सरकार ने विरोधी विद्रोह के दौरान 10,000 नागरिकों को मार डाला था. इस घटना ने Taiwan के स्वतंत्रता आंदोलन को हिला कर रख दिया था.

49. Taiwan के जंगलो में पाया जाने वाला काला भालू इस देश का राष्ट्रीय प्रतीक है.

50. 1971 में अपनी संयुक्त राष्ट्र की सीट चीन से हारने के बावजूद और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में भाग लेने में असमर्थ होने के बावजूद, ताइवान अपने इलाके की अंदरूनी मुश्किलों का मुकाबला निडरता के साथ कर रहा है.

ये पढ़े :   JAPAN : जापान से जुड़े 50 रोचक तथ्य

51. Taiwan की संस्कृति के अनुसार, सफेद रंग को मृत्यु का प्रतीक माना जाता है और लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक कहाँ जाता है.

52. Taiwan की संस्कृति में, परिवार समाज की महत्वपूर्ण इकाई है व् बच्चों को सिखाया जाता है कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनका प्राथमिक कर्तव्य उनके परिवार के प्रति होता है.

53. Taiwan में सबसे लोकप्रिय खेल बेसबॉल, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस हैं व्  अन्य पारंपरिक खेलों में जम्प रोप, शटलकॉक और डायबोलो स्पिनिंग शामिल हैं

54. क्या आप जानते है Nuddles और Bubble Tea का आविष्कार ताइवान में किया गया था

55. Taiwan के लोग सुपारी चबाने के शौकीन होते हैं और इसी कारन इस देश में  मुंह और गले के कैंसर की एशिया में उच्चतम दर पाई जाती है.

56. ताइवान की कुल जनसंख्या 23,508,428 है व् इस देश की साक्षरता दर 98.5% है.

57. ताइवान में प्राकृतिक संसाधन में मुख्य रूप से कोयला, प्राकृतिक गैस, चूना पत्थर, संगमरमर, अभ्रक, इत्यादि की अधिकता है.

58. Taiwan में कुल कृषि योग्य कृषि भूमि 22.7% है.

59. Taiwan के प्रमुख उद्योगों में इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों, पेट्रोलियम शोधन, रसायन, कपड़ा, लोहा और इस्पात, मशीनरी, सीमेंट, खाद्य प्रसंस्करण, वाहन, उपभोक्ता उत्पाद, फार्मास्यूटिकल्स इत्यादि उद्योग शामिल है.

60. Taiwan हर साल लगभग $ 344.6 बिलियन डॉलर का निर्यात व् $ 272.6 बिलियन डॉलर का आयात करता है.

नोट : अगर आपको "ताइवान से बारे में रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी - Taiwan Facts in Hindi " लेख पसंद आया है तो इसे ज्यादा से ज्यादा Share करे. 

ये भी जानें : 

CHINA ! चीन से जुड़े 50 रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी

CAMEROON ! कैमरून देश से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

NEW ZEALAND ! न्यूजीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

3 comments:

  1. Sir kya is article PR video bna Skte h kya copy write to nhi aaegi na

    ReplyDelete
    Replies
    1. nhi ayega copy paste bs aap thoda apne se bhi edit krna

      Delete